Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में पेट्रोल पंप पर दबंगों का हंगामा:कर्मचारियों से मारपीट, तोड़फोड़; घटना का वीडियो वायरल

    3 hours ago

    1

    0

    देवरिया जिले के खुखुंदू थाना क्षेत्र में स्थित एक पेट्रोल पंप पर सोमवार शाम कुछ युवकों ने हंगामा किया। उन्होंने कर्मचारियों के साथ मारपीट और तोड़फोड़ की। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मारपीट साफ दिख रही है। पेट्रोल पंप मैनेजर ने खुखुंदू थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मैनेजर द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार, यह घटना 27 अप्रैल को शाम करीब 5:10 बजे हुई। कुछ युवक पेट्रोल पंप पर पहुंचे और जबरन पेट्रोल देने की मांग करने लगे। उस समय पंप पर पेट्रोल उपलब्ध नहीं था। कर्मचारियों ने जब यह बात बताई, तो आरोपी भड़क गए और गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि पंप के पास के गांव के आधा दर्जन से अधिक युवकों ने पेट्रोल पंप के कर्मचारी ज्ञान प्रकाश और अवधेश यादव के साथ अभद्रता की। जब कर्मचारियों ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उन्हें पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान पेट्रोल पंप पर अफरा-तफरी मच गई। मारपीट के बाद आरोपी पेट्रोल पंप के ऑफिस में घुस गए और वहां तोड़फोड़ की। उन्होंने काउंटर पर रखा सामान भी क्षतिग्रस्त कर दिया। कर्मचारियों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। आरोपियों ने पेट्रोल पंप में आग लगाने और डंडे, ईंट-पत्थर से हमला करने की धमकी भी दी। इस घटना के बाद पेट्रोल पंप मैनेजर और कर्मचारियों में दहशत का माहौल है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मामला और गंभीर हो गया है। मैनेजर ने खुखुंदू थाना प्रभारी से आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने मैनेजर की तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि वायरल वीडियो और शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बस्ती में अज्ञात वाहन की टक्कर:साइकिल सवार की मौत, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    शोएब हत्याकांड का मुख्य आरोपी इमरान पुलिस मुठभेड़ में घायल:पुलिस की गोली लगने से जख्मी, हेड कांस्टेबल भी घायल; उपचार जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment