Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में पहली बारिश से जलभराव:नाली का गंदा पानी घरों और दुकानों में घुसा, लोगों को घंटों मशक्कत करनी पड़ी

    3 hours ago

    2

    0

    देवरिया में शुक्रवार सुबह हुई तेज बारिश ने शहर की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। करीब चार घंटे तक लगातार हुई बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। नालियां और नाले उफन पड़े, जिससे कई मोहल्लों में जलजमाव हो गया और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। नगर पालिका की सफाई व्यवस्था भी पूरी तरह विफल दिखी। सुबह करीब सात बजे मौसम ने अचानक करवट ली। आसमान में अंधेरा छा गया, तेज बादल गरजने लगे और बिजली चमकने के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं शहर की बदहाल व्यवस्था ने इस राहत को परेशानी में बदल दिया। कई स्थानों पर सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं, जबकि कुछ मोहल्लों में नाली का गंदा पानी घरों और दुकानों में घुस गया। बारिश के दौरान सबसे अधिक परेशानी शहर के राघव नगर मोहल्ले में देखने को मिली। यहां निर्माणाधीन नाला सड़क से ऊंचा होने के कारण पानी सड़क पर भर गया। नाली जाम होने से गंदा पानी कई पुरानी दुकानों और मकानों में घुस गया, जिससे लोगों को घरों से पानी निकालने में घंटों मशक्कत करनी पड़ी। उमानगर मोहल्ले में भी नाला निर्माण अधूरा होने के कारण गंदा पानी सड़क पर फैल गया। गायत्रीपुरम, रामगुलाम टोला, बेरमहिया स्थान, नई कॉलोनी, चकियवा, पुरवा, आरटीओ ऑफिस के पास, हनुमान मंदिर चौराहा से रामलीला मैदान जाने वाली सड़क और सिंधी मिल कॉलोनी में भी गंभीर जलभराव की स्थिति बनी रही। सकरापार, खरजरवा, साकेत नगर, अंबेडकर नगर और रघवापुर प्राथमिक विद्यालय के पास सहित कई इलाकों में लोगों को घुटनों तक पानी से होकर गुजरना पड़ा। इससे राहगीरों और स्कूली बच्चों को आवागमन में सबसे ज्यादा दिक्कत हुई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बच्चे का अंतिम संस्कार:आगरा में तरबूज तोड़ने पर कर दी थी हत्या, गांव में फोर्स तैनात, दो के खिलाफ FIR
    Next Article
    कौशांबी हाईवे पर ट्रक-कंटेनर भिड़ंत, चालक फंसा:ओवरटेक के कारण हुआ हादसा, घायल जिला अस्पताल रेफर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment