Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बच्चे का अंतिम संस्कार:आगरा में तरबूज तोड़ने पर कर दी थी हत्या, गांव में फोर्स तैनात, दो के खिलाफ FIR

    2 hours ago

    2

    0

    आगरा के बसई जगनेर में रणधीरपुरा गांव में तरबूज तोड़ने पर बच्चे की नृशंस हत्या को लेकर गांव में तनाव बना हुआ है। शनिवार सुबह लगभग 10 पुलिस पुलिस की मौजूदगी में बच्चे का शव पोस्टमार्टम के बाद गांव में पहुंचा। बच्चे के शव को देखते ही परिजन बेहाल हो गए। घर में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव को ज्यादा देर तक घर पर नहीं रुकने दिया। 5 से 7 मिनट में ही शव को अंतिम संस्कार के लिए किवाड़ नदी किनारे ले जाया गया। जहां मृतक के भाई ने भारी पुलिस की मौजूदगी में मुखाग्नि दी। इस मामले में मृतक बच्चे के पिता की ओर से थाना बसई जगनेर में दो नामजद तथा अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है। पहले जानिये क्या है मामला... गांव रंधीरपुरा निवासी नरेश कुशवाह का 13 वर्षीय पुत्र धन्ना उर्फ छोटू शुक्रवार दोपहर 12 बजे तरबूज लाने की बात कहकर घर से निकाला था। शाम तक जब वह वापस नहीं आया तो परिजनों ने तलाश शुरू की। गांव से एक किलोमीटर दूर सोनीखेड़ा बांध के पास चकमार्ग पर शुक्रवार शाम 5 बजे छोटू का शव खून से लथपथ हालत में बहन भोला ने पड़ा देखा। बहन की चीख सुनकर बच्चे की तलाश में जुटे ग्रामीण और परिजन भी मौके पर पहुंच गए। बच्चे के सिर, चेहरे, कान पर धारदार हथियार के निशान थे। पास में ही तरबूज काटने वाला चाकू भी पड़ा मिला। विलाप करते हुए परिजन चकमार्ग पर ही बैठ गए। इस बीच ग्रामीणों ने भी वहां से गुजरने वाले वाहनों को रोककर जाम लगा दिया। जानकारी पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन ग्रामीणों ने शव नहीं उठने दिया। जानकारी होने ने एसीपी प्रीता दुबे के अलावा 10 थानों का पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। फोरेंसिक टीम व डाग स्क्वायड ने जांच की। डॉग स्क्वायड आसपास घूमने के बाद लौट आया। स्वजन ने आरोप लगाया कि मेरठ के मुस्लिम परिवार गांव में खेत किराए पर लेकर तरबूज और खरबूज की खेती करते हैं। इन्होंने बेटे की निर्मम तरीके से हत्या की है। पिता ने बेटे की एक आंख निकालने का भी आरोप लगाया है। कड़ी सुरक्षा के बीच अंतिम संस्कार बच्चे का शव का पोस्टमार्टम कराया गया। शनिवार सुबह लगभग 10 बजे शव घर पर पहुंचा। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। महिलाओं के रोने की आवाजें गूंजने लगीं। हर किसी की आंखें नम हो गईं। रणधीरपुरा ही नहीं, आसपास के कई गांवों के लोग एकत्रित हो गए। काफी भीड़ जमा हो गई। इधर, तनाव की स्थिति को देखते हुए काफी संख्या में पुलिस भी तैनात कर दिया गया। हालात को देखते हुए पुलिस ने बच्चे के शव को ज्यादा देर तक घर पर नहीं रखने दिया। आनन-फानन में शव को किवाड़ नदी के पास ले जाया गया, जहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उसका अंतिम संस्कार किया गया। एहतियातन पुलिस बल तैनात पुलिस प्रशासन किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पूरी तरह सतर्क है। एसीपी प्रीता सिंह ने बताया कि गांव में फिलहाल स्थिति सामान्य है, लेकिन एहतियातन गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे। पुलिस अधिकारी लगातार ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहे हैं। इनके खिलाफ हुई FIR इस मामले में मृतक बच्चे के पिता नरेश की ओर से थाना बसई जगनेर में मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसमें कहा गया-1 मई दोपहर लगभग 3 बजे गांव वालों से सूचना मिली कि मेरे बेटे की बेरहमी से हत्या कर उसके शव को गांव के रास्ते में फेंक दिया है। मौके पर पहुंचे तो शव के पास खून से सना एक पत्थर व कपड़ा पड़ा था, उस पर भी खून लगा था। इस मामले में रियाजुउद्दीन और सिराज उर्फ सिराजउद्दीन तथा अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी गिरफ्तार:प्रतापगढ़ पुलिस ने पकड़ा, शादी के लिए बना रहा था दबाव
    Next Article
    देवरिया में पहली बारिश से जलभराव:नाली का गंदा पानी घरों और दुकानों में घुसा, लोगों को घंटों मशक्कत करनी पड़ी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment