Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में मानसिक अस्वस्थ युवती को परिवार से मिली:महिला थाना पुलिस ने इलाज कराकर परिवार को खोजा

    1 day ago

    2

    0

    देवरिया में महिला थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई और संवेदनशीलता के चलते एक मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती को उसके परिजनों से मिलाया गया। इस मामले में पूनम यादव और निशा कुमारी की भूमिका की सराहना की जा रही है। पुलिस के अनुसार, 6 मई को महिला थाना के सीयूजी नंबर पर सूचना मिली थी कि कोतवाली क्षेत्र की सिंधी मिल कॉलोनी में एक युवती असहाय अवस्था में घूम रही है और उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं लग रही है। सूचना मिलते ही महिला थाना प्रभारी पूनम यादव ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद उपनिरीक्षक निशा कुमारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। युवती सड़क किनारे बेसहारा हालत में मिली। पुलिस ने उससे नाम-पता पूछने का प्रयास किया, लेकिन वह स्पष्ट जानकारी नहीं दे सकी। आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि युवती को उसकी मां कुछ दिन पहले वहां छोड़कर चली गई थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए महिला थाना पुलिस ने युवती को तत्काल मेडिकल कॉलेज देवरिया में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज शुरू कराया गया। साथ ही उसकी पहचान और परिजनों की तलाश भी शुरू कर दी गई। 9 मई को कोतवाली थाने में एक युवती की गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंचे परिजनों से महिला थाना पुलिस ने संपर्क किया। इसके बाद युवती की पहचान निधि जायसवाल (20) पुत्री उमा जायसवाल, निवासी पुराना बरहज के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि निधि मानसिक रूप से बीमार है और उसका इलाज चल रहा है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद महिला थाना पुलिस ने युवती को सकुशल उसके परिजनों को सौंप दिया। बेटी के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने देवरिया पुलिस का आभार व्यक्त किया। क्षेत्र में महिला थाना प्रभारी पूनम यादव और उपनिरीक्षक निशा कुमारी की कार्यशैली की सराहना की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शामली में भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाया गया:भारद्वाज दण्डि आश्रम से गांव में शोभायात्रा निकाली गई
    Next Article
    राम मंदिर का मुख्य निर्माण कार्य पूरा:15 जून तक बनेगा कारसेवकों की स्मृति में शहीद स्तंभ, मंदिर परिसर में बनेगा हाईटेक म्यूजियम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment