Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शामली में भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाया गया:भारद्वाज दण्डि आश्रम से गांव में शोभायात्रा निकाली गई

    1 day ago

    2

    0

    शामली जनपद के ऐरटी गांव में भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर एक शोभायात्रा निकाली गई। इस आयोजन का उद्देश्य धार्मिक एकता का संदेश देना था। शोभायात्रा से पूर्व, भारद्वाज दण्डि आश्रम में हवन और अतिथि सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों के रूप में रालोद के प्रदेश महासचिव विजय कौशिक, कांग्रेस के युवा प्रदेश महासचिव अश्वनी शर्मा और कोतवाली प्रभारी सचिन शर्मा उपस्थित रहे। क्षेत्राधिकारी जितेंद्र कुमार, जिला महामंत्री भूपेंद्र शर्मा, अवर अभियंता अजय शर्मा, समाजसेवी मोहित शर्मा सिलावर और शुभम शर्मा सहित अन्य वक्ताओं का पटके पहनाकर स्वागत किया गया। अपने अध्यक्षीय संबोधन में रालोद प्रदेश महासचिव विजय कौशिक ने कहा कि भगवान परशुराम सभी के आराध्य हैं। भगवान परशुराम सम्पूर्ण समाज को उनके द्वारा बताए गए कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए। कांग्रेस के युवा प्रदेश महासचिव अशवनी शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम मे सबकी आस्था है। बिडोली के भगवान परशुराम चौंक निर्माण मे छत्तीस बिरादरी का सराहनीय सहयोग मिला। भगवान परशुराम मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के भी आराध्य हैं। कोतवाली प्रभारी सचिन शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम ने अधर्म के खिलाफ संघर्ष किया। आयोजक कमेटी के द्वारा दिए गए सम्मान के लिए ऋणी रहूंगा। कार्यक्रम मे विशिष्ट अतिथि भाजपा के जिला महामंत्री भूपेंद्र शर्मा ने कहा कि भ्रांतियों से बचना चाहिए। भगवान परशुराम किसी जाति के विरोधी नही बल्कि अत्याचार के खिलाफ थे। भारद्वाज दण्डि आश्रम पीठाधीश्वर स्वामी ललितानंद ने सभी अतिथियों को भगवान परशुराम जी की मूर्तियां भेंट कर आशिर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम जी ने दबे कुचले एवं पीड़ित वर्ग के उत्थान के लिए फरसा उठाया था। उनके चरित्र को जानने के लिए वेदों एवं पुस्तकों का अध्ययन करना चाहिए। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सनातन हिंंदु परिषद गोरक्षादल के जिलाध्यक्ष वीशु शर्मा ऐरटी का अभिवादन किया गया। कार्यक्रम का संचालन मास्टर बाल किशन शर्मा व वीशू शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान भारी संख्या मे पुलिस बल तैनात रहा। सीओ शामली जितेंद्र कुमार ने मौके पर पहुंच सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए नियमो का पालन करने का निर्देश दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीओ शामली जितेन्द्र कुमार ने कहा कि भगवान परशुराम पितृभक्त थे हमे उनके चरित्र का अनुसरण कर कर्तव्य मार्ग पर आगे बढना चाहिए। उन्होंने दिए गए सम्मान के लिए आयोजक समिति का आभार व्यक्त किया। समाजसेवी मोहित शर्मा, अवर अभियंता अजय शर्मा, अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा (रा) जिलाध्यक्ष शुभम शर्मा किवाना, परशुराम परिषद जिलाध्यक्ष सूरज शर्मा, अर्जुन पण्डित, सोनू शर्मा रामडा आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर एसपी ने चौकी प्रभारियों के साथ की बैठक:कानून-व्यवस्था और प्रभावी पुलिसिंग में लापरवाही पर होगी कार्रवाई
    Next Article
    देवरिया में मानसिक अस्वस्थ युवती को परिवार से मिली:महिला थाना पुलिस ने इलाज कराकर परिवार को खोजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment