Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में महिला का पर्स झपटा, चांदी के जेवर लूटे:बाइक सवार बदमाश फरार, पुलिस ने मामला दर्ज किया

    3 hours ago

    1

    0

    देवरिया जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार रात बाइक सवार बदमाशों ने एक दंपती से पर्स छीन लिया। पर्स में चांदी के जेवर और अन्य सामान था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बरियारपुर थाना क्षेत्र के विशुनपुर कला गांव निवासी सतीश चौहान अपनी पत्नी सुमन के साथ 26 अप्रैल की रात करीब 8 बजे मोटरसाइकिल से बंगहा चौरी स्थित अपने ससुराल जा रहे थे। वे अपने साले के तिलक कार्यक्रम में शामिल होने निकले थे। दंपति ने तुरंत पुलिस को सूचना दी ईजरही गांव के पास पहुंचने पर पीछे से एक मोटरसाइकिल पर सवार दो बदमाशों ने सतीश की पत्नी सुमन का पर्स झपट लिया। घटना इतनी तेजी से हुई कि दंपती कुछ समझ पाते, उससे पहले ही बदमाश मौके से फरार हो गए।पीड़ित सतीश चौहान के अनुसार, पर्स में उनकी पत्नी के पायल, हाथ की पलाई, एक बछिया और कान के टप्स रखे थे। घटना के बाद दंपति ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पीड़ित ने सदर कोतवाली में अज्ञात बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल राकेश राय ने बताया कि घटनास्थल के आसपास के रास्तों और सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। पुलिस बदमाशों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। क्षेत्र में लगातार हो रही झपटमारी की घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय निवासियों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि राहगीरों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सईद अख्तर ने बच्चों को पिलाया शर्बत:भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए रखा दाना-पानी, लोगों से भी की अपील
    Next Article
    लेदर हब के लिए ‘मील का पत्थर’ बना भारत-न्यूजीलैंड समझौता:कानपुर के कारोबारी अब कच्चा चमड़ा आयात कर दुनिया में छाएंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment