Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में कई पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल खत्म:लगन के बीच लगी लंबी कतारें, पुलिस को करना पड़ा हस्तक्षेप

    3 hours ago

    1

    0

    देवरिया में सोमवार को एक दर्जन से अधिक पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल खत्म हो जाने से वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लगन के मौसम में दोपहिया और चारपहिया वाहनों की आवाजाही बढ़ने के कारण स्थिति और गंभीर हो गई। जिन पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल उपलब्ध था, वहां सुबह से ही लंबी कतारें लग गईं। जिला मुख्यालय और आसपास के कई पेट्रोल पंपों पर सोमवार सुबह से ही पेट्रोल नहीं था। इससे लोग पेट्रोल के लिए एक पंप से दूसरे पंप तक भटकते रहे। 27 अप्रैल को लगन होने के कारण शादी-विवाह में शामिल होने वाले लोगों की संख्या अधिक थी, जिससे सड़कों पर वाहनों की आवाजाही सामान्य दिनों की तुलना में काफी ज्यादा रही। शाम करीब 7 बजे खुखुंदू स्थित एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने के लिए सैकड़ों दोपहिया वाहनों का जमावड़ा लग गया। लोग घंटों अपनी बारी का इंतजार करते रहे। पंप पर व्यवस्थित लाइन न होने के कारण अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। हर कोई पहले पेट्रोल भरवाने की कोशिश में था, जिससे कई बार आपसी कहासुनी और झड़प की स्थिति बन गई। परिवारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा स्थिति उस समय और तनावपूर्ण हो गई जब कुछ लोगों की पेट्रोल पंप कर्मचारियों से बहस हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। पुलिस की मौजूदगी में पेट्रोल वितरण दोबारा सुचारु किया गया। जिला पूर्ति अधिकारी संजय पांडे ने बताया कि बैतालपुर डिपो से पेट्रोल की निकासी प्रभावित होने के कारण जिले के कुछ पेट्रोल पंपों पर आपूर्ति बाधित हुई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी और सभी पंपों पर पेट्रोल उपलब्ध हो जाएगा। फिलहाल, पेट्रोल की कमी से आम लोगों, खासकर शादी समारोह में शामिल होने वाले परिवारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजीपुर में दुष्कर्म-हत्या मामला:कानपुर में राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा, दोषियों की गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी
    Next Article
    गोरखपुर में 13 मई को बड़े आंदोलन की तैयारी:बिजली निजीकरण के विरोध में कर्मचारी करेंगे प्रदर्शन, काली पट्टी बांधकर करेंगे काम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment