Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में बैंक मैनेजर ने 23.09 लाख का गबन किया:मैन्युअल पर्चियों के जरिए जमा दिखाया, रकम अपने परिचितों को भेजी, पत्नी समेत 6 पर FIR

    16 hours ago

    2

    0

    देवरिया में कोविड काल के दौरान बैंक में 23.09 लाख रुपए के गबन का मामला सामने आया है। आरोप तत्कालीन शाखा प्रबंधक अमित कुमार राकेश पर है। उन्होंने बैंक में जमा होने वाली रकम को खातों में पोस्ट करने के बजाय मैन्युअल पर्चियों के जरिए जमा दिखाया। यह रकम करीब तीन साल तक अलग-अलग समय पर इस्तेमाल की गई। मामला सामने आने के बाद बैंक ने रिकॉर्ड और लेनदेन की जांच शुरू कर दी है। सलेमपुर के सोहनाग रोड पर सेंट्रल बैंक की एक शाखा है। यहां 2012 से लार थाना क्षेत्र के रावतपार पांडेय बरईटोला निवासी गणेश चौरसिया सीएसपी (ग्राहक सेवा केंद्र) चलाते थे। कोविड काल में बैंक शाखा का काम प्रभावित होने पर तत्कालीन शाखा प्रबंधक ने उन्हें बैंक परिसर में काउंटर उपलब्ध कराया। इसके बाद छोटे रकम वाले ग्राहकों की जमा-निकासी का काम सीएसपी के माध्यम से होने लगा। बैंक की सीएसपी व्यवस्था में एक बार में अधिकतम 10 हजार रुपए जमा करने का प्रावधान था। इससे अधिक रकम होने पर ग्राहक की रकम पर्ची के माध्यम से मैन्युअल रूप से बैंक में जमा की जाती थी। आरोप है कि शाखा प्रबंधक ने इसी व्यवस्था का फायदा उठाकर कुछ रकम संबंधित ग्राहकों के खातों में पोस्ट नहीं की। आरोप के मुताबिक, पर्चियों के आधार पर जमा अतिरिक्त रकम को खातों में दर्ज करने के बजाय शाखा प्रबंधक ने धीरे-धीरे अपनी पत्नी और परिचितों के खातों में ट्रांसफर किया। करीब तीन साल तक अलग-अलग समय पर रकम निकालने या दूसरे खातों में भेजने का आरोप है। इस तरह कुल 23.09 लाख रुपए की रकम में गड़बड़ी सामने आई है। मामला सामने आने के बाद बैंक अधिकारियों ने रिकॉर्ड और लेनदेन की जांच शुरू कर दी है। पर्चियों, खातों में हुई पोस्टिंग और रकम के ट्रांसफर का मिलान किया जाएगा। सलेमपुर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की सलेमपुर सोहनाग रोड शाखा में करीब 23 लाख रुपए की कथित वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आने के बाद तत्कालीन शाखा प्रबंधक अमित कुमार राकेश का तबादला कर दिया गया था। आरोप है कि वर्ष 2020 से 2023 के बीच ग्राहकों की जमा रकम को खातों में पोस्ट करने में गड़बड़ी की गई। मामला सामने आने के बाद बैंक स्तर पर कार्रवाई करते हुए शाखा प्रबंधक का स्थानांतरण किया गया था। बाद में शिकायतकर्ता ने पुलिस और बैंक के अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की। लेकिन विभाग ने कोई कार्यवाही नहीं किया। वहीं अमित कुमार राकेश ने दूसरे रिजन में तबादला लेने के बाद मामला ठंडे बह्ते में चला गया था। आपदा में अवसर तलाश लिया था कोविड काल में बैंक की मैन्युअल जमा व्यवस्था का फायदा उठाकर तत्कालीन शाखा प्रबंधक अमित कुमार राकेश पर करीब 23 लाख रुपए के गबन कर लिया। बैंक में (सीएसपी) ग्राहक सेवा केंद्र खाते में एक दिन में एक बार में 10 हजार रुपए जमा करने का प्रावधान था। इससे अधिक रकम पर्ची पर मैन्युअल जमा कर बैंक में रखी जाती थी। आरोप है कि मैनेजर ने ऐसी रकम खातों में पोस्ट नहीं की और धीरे-धीरे अपने परिचितों व पत्नी के खातों में ट्रांसफर करता रहा। करीब तीन वर्षों में यह रकम 23 लाख रुपए तक पहुंच गई। मामले की जांच में पर्चियों और खातों के लेनदेन का मिलान किया जा रहा है। सीएसपी संचालक ने की थी शिकायत ग्राहकों की जमा रकम में गड़बड़ी का मामला सामने आने के बाद सीएसपी संचालक गणेश चौरसिया ने बैंक के उच्च अधिकारियों से शिकायत की थी। आरोप है कि वर्ष 2020 से अप्रैल 2023 के बीच ग्राहकों से जमा करीब 23.09 लाख रुपये अलग-अलग बैंक खातों में भेजे गए। शिकायतकर्ता के अनुसार, जांच और शिकायत के बावजूद पुलिस स्तर पर कार्रवाई नहीं हुई। 2023 में शिकायत के बाद भी मुकदमा नहीं ग्राहक सेवा केन्द्र के संचालक ने ग्राहकों की रकम में गड़बड़ी का मामला सामने आने के बाद वर्ष 2023 में सलेमपुर कोतवाली पुलिस से शिकायत की थी। आरोप है कि ग्राहकों की जमा करीब 23.09 लाख रुपये की रकम अलग-अलग खातों में भेजी गई। शिकायतकर्ता का कहना है कि तत्कालीन शाखा प्रबंधक अमित कुमार राकेश समेत अन्य के खिलाफ शिकायत के बावजूद पुलिस ने उस समय मुकदमा दर्ज नहीं किया। बैंक के उच्च अधिकारियों से भी शिकायत की गई। कार्रवाई न होने पर सीएसपी संचालक ने अदालत का रुख किया। 2020 में सीएससी पर जमा-निकासी की थी 10 हजार की सीमा वर्ष 2020 में बैंक की सीएसपी व्यवस्था के तहत ग्राहकों के लिए एक बार में अधिकतम 10 हजार रुपए जमा और 10 हजार रुपए निकासी की सीमा निर्धारित थी। इससे अधिक रकम के लेनदेन के लिए ग्राहकों को बैंक की अन्य प्रक्रिया का सहारा लेना पड़ता था। आरोप है कि इसी व्यवस्था के दौरान अतिरिक्त रकम को मैन्युअल पर्चियों के माध्यम से बैंक में जमा किया जाता था। आरोप के मुताबिक, इन पर्चियों पर दर्ज रकम को संबंधित ग्राहकों के खातों में पोस्ट करने के बजाय दूसरे खातों में ट्रांसफर किया गया। करीब तीन वर्षों में इस तरह करीब 23 लाख रुपए की गड़बड़ी का मामला सामने आया। 33 महीने में शाखा प्रबंधक पर 23 लाख के गबन का आरोप सलेमपुर स्थित सेंट्रल बैंक शाखा के तत्कालीन शाखा प्रबंधक अमित कुमार राकेश पर करीब 33 महीने में 23 लाख रुपए के गबन का आरोप लगा है। आरोप है कि वर्ष 2020 से अप्रैल 2023 के बीच सीएसपी के माध्यम से ग्राहकों से जमा कराई गई अतिरिक्त रकम को संबंधित खातों में पोस्ट करने के बजाय दूसरे खातों में ट्रांसफर किया गया। शिकायत के बाद भी चलता रहा लेनदेन का खेल सेंट्रल बैंक की सलेमपुर शाखा से जुड़े सीएसपी में ग्राहकों की रकम को लेकर गड़बड़ी का आरोप है। शिकायतकर्ता के अनुसार, किसी उपभोक्ता की रकम खाते में जमा न होने पर शिकायत मिलने के बाद दूसरे उपभोक्ता से जमा हुई रकम को पहले वाले खाते में पोस्ट कर दिया जाता था। आरोप है कि इस तरह शिकायतों को तत्काल दबाने के लिए खातों के लेनदेन में हेरफेर किया जाता रहा। बाद में जमा होने वाली रकम को अलग-अलग खातों में ट्रांसफर किए जाने का आरोप लगाया गया। करीब 33 महीने में 23.09 लाख रुपए की गड़बड़ी का मामला सामने आया है। अदालत के आदेश पर तत्कालीन शाखा प्रबंधक समेत छह लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। कोर्ट के आदेश पर छह के खिलाफ गबन का मुकदमा कोर्ट के आदेश पर सदर कोतवाली पुलिस ने सलेमपुर स्थित सेंट्रल बैंक की शाखा के तत्कालीन शाखा प्रबंधक अमित कुमार राकेश समेत छह लोगों के विरुद्ध गबन के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई की जानकारी होते ही विभाग में हड़कंप मच गया। मुकदमे में तत्कालीन शाखा प्रबंधक अमित कुमार राकेश, उनकी पत्नी एकता कुमारी, निरंजन कुमार निवासी पंचू, पोस्ट हिसुआ, थाना नवादा, जिला नवादा (बिहार), रमेश कुमार कुशवाहा और परमानंद यादव निवासी गढ़वा धरमपुर, थाना सलेमपुर तथा अनुराग गोंड उर्फ सोनू निवासी टीचर कॉलोनी, थाना सलेमपुर को आरोपी बनाया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रेनिंग के दौरान होमगार्ड की मौत:संतकबीरनगर में अचानक तबीयत बिगड़ी, परिवार में मातम
    Next Article
    गणेश उत्सव में विधायक ने की पूजा-अर्चना:ढेकहरी बुजुर्ग में गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंजा पंडाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment