Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गणेश उत्सव में विधायक ने की पूजा-अर्चना:ढेकहरी बुजुर्ग में गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंजा पंडाल

    16 hours ago

    2

    0

    सिद्धार्थनगर में गणेश पूजा उत्सव के अवसर पर शुक्रवार की रात करीब 9:30 बजे शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ढेकहरी बुजुर्ग गांव में आयोजित गणेश पूजा कार्यक्रम में पहुंचे। विधायक ने भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। पूजा पंडाल में पहुंचने पर आयोजन समिति और श्रद्धालुओं की ओर से विधायक विनय वर्मा का स्वागत किया गया। उन्हें अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। इसके बाद विधायक ने भगवान गणेश के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा की और श्रद्धालुओं के साथ कुछ समय बिताया। इस दौरान पंडाल में मौजूद श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। भगवान गणेश के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। विधायक ने सभी श्रद्धालुओं को गणेश उत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्री गणेश सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करें। आयोजन समिति की ओर से विधायक के आगमन और पूजा-अर्चना में शामिल होने पर आभार व्यक्त किया गया। देर रात तक पंडाल में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। लोगों ने भगवान श्री गणेश के दर्शन कर परिवार और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। गणपति बप्पा मोरया, मंगलमूर्ति मोरया के जयघोष से पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में बैंक मैनेजर ने 23.09 लाख का गबन किया:मैन्युअल पर्चियों के जरिए जमा दिखाया, रकम अपने परिचितों को भेजी, पत्नी समेत 6 पर FIR
    Next Article
    मुजफ्फरनगर पुलिस में फेरबदल, 3 थानों के प्रभारी बदले:कई दरोगाओं को नई जिम्मेदारी मिली, सिविल लाइन इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह को मीरापुर भेजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment