Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में अज्ञात शव मिला:सिकटिया गांव के नोहर छपरा में मिला शव, पहचान के प्रयास में जुटी पुलिस

    4 hours ago

    2

    0

    देवरिया जिले के सिकटिया गांव के नोहर छपरा में सोमवार को करीब 60 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर श्रीरामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। ग्रामीणों के अनुसार, सुबह कुछ लोगों ने गांव के पास एक शव पड़ा देखा। खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार, शव के पास से कोई पहचान संबंधी दस्तावेज या सामान नहीं मिला। थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास के थानों को भी सूचना भेजी गई है और गुमशुदा व्यक्तियों के रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मौत के कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस स्थानीय ग्रामीणों से भी पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि शव वहां कब और किन परिस्थितियों में पहुंचा। मामले की सभी पहलुओं से जांच जारी है और शव की पहचान कराने के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया के बेटे-बेटियों नेUPPCS में लहराया परचम:आकांक्षा सिंह और निधि पांडेय का CTO पद पर चयन
    Next Article
    बदायूं में करंट लगने से युवक की मौत:खेत पर काम कर रहे 2 मजदूर झुलसे, ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment