Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में 14 विद्यालयों को कारण बताओ नोटिस:प्रेरणा पोर्टल पर नामांकन धीमी प्रगति पर बीईओ का एक्शन

    2 hours ago

    1

    0

    देवरिया सदर के खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) ने प्रेरणा पोर्टल पर नवीन नामांकन और छात्रों के सत्यापन में धीमी प्रगति को लेकर कार्रवाई की है। उन्होंने 14 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों, प्रभारी प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। बीईओ ने स्पष्ट निर्देश दिया था कि 29 अप्रैल तक शत-प्रतिशत नामांकन और सत्यापन कार्य पूरा किया जाना था। हालांकि, कुछ विद्यालयों में सत्यापन की प्रगति काफी धीमी पाई गई, जिसके बाद यह नोटिस जारी किया गया। लापरवाही की स्थिति में अप्रैल माह का वेतन बाधित करने की संस्तुति की चेतावनी भी दी गई है। खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से जारी नोटिस में बताया गया है कि महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक के निर्देशों के क्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और बीईओ कार्यालय द्वारा लगातार निर्देश दिए जा रहे थे। विभागीय व्हाट्सएप ग्रुप पर प्रतिदिन प्रगति रिपोर्ट साझा कर कार्य में तेजी लाने के लिए भी कहा गया था। नोटिस में यह भी कहा गया है कि यह स्थिति संबंधित विद्यालयों की विभागीय कार्यों के प्रति उदासीनता और लापरवाही को दर्शाती है। 28 अप्रैल 2026 की प्रेरणा पोर्टल रिपोर्ट के अनुसार, कई विद्यालयों में नवीन नामांकन और छात्रों के सत्यापन की स्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई। जिन विद्यालयों को नोटिस जारी किया गया है, उनमें प्राथमिक विद्यालय मझगावा, चौमुखा, बभनी बाबू, परसिया मिस्करी, सुबिखर, मझवलिया, बेलवनिया, भटजमुआंव, सरहवलिया, अहिल्यापुर, धमौर परशुराम, क्रौंदी डुमरियाल और मुसहरटोला शामिल हैं। बीईओ ने चेतावनी दी है कि निर्धारित तिथि तक कार्य पूरा न होने पर संबंधित प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक, शिक्षामित्र और अनुदेशकों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रैफिक पुलिस की जुगाड़ व्यवस्था, सड़क पर रेंग रहीं गाड़ियां:लखनऊ में कमता पर बैरिकेडिंग से जाम दोगुना, 5km जबरदस्ती घूम रही पब्लिक
    Next Article
    शाहजहांपुर में महिला की संदिग्ध हालात में मौत:मायकेवालों ने मारपीट और जहर देने आरोप लगाया, पिता बोले- भैंस बेचकर फ्रीज दी थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment