Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रैफिक पुलिस की जुगाड़ व्यवस्था, सड़क पर रेंग रहीं गाड़ियां:लखनऊ में कमता पर बैरिकेडिंग से जाम दोगुना, 5km जबरदस्ती घूम रही पब्लिक

    8 hours ago

    1

    0

    लखनऊ हाईकोर्ट के आसपास जाम बेकाबू है। हाईकोर्ट जाम से राहत दिलाने के लिए जिला प्रशासन को सिर्फ आदेश देता रहा। पुलिस-प्रशासन भी कोर्ट को एक्शन प्लान बताते रहे, लेकिन हाल जस का तस बना हुआ है। पॉलिटेक्निक से कमता, चिनहट, किसान पथ तक करीब 6 किमी सड़क पर सुबह से रात सिर्फ गाड़िया रेंगती नजर आती हैं। इसको लेकर हाईकोर्ट ने कई बार पीडब्ल्यूडी, एलडीए, लखनऊ मेट्रो, नगर निगम के अधिकारियों को तलब भी किया, प्लान भी मांगा, लेकिन किसी पर कोई फर्क नहीं पड़ा। इसके बाद जाम से निपटने के लिए लखनऊ ट्रैफिक पुलिस एक्शन में आई। उसने शॉर्टकट फॉमूर्ला ढूंढ़ निकाला। कामता चौराहे पर बैरीकेडिंग कर दी। इससे हुआ यह कि पॉलिटेक्निक की ओर से आने वाले लोग कमता से फ्लाईओवर के नीचे यू-टर्न नहीं ले पाएंगे। इस व्यवस्था से इंदिरानगर सेक्टर-11, 11 तकरोही की तरफ से आने वाली करीब डेढ़ लाख की आबादी बेवजह 5 किमी अतिरिक्त घूम रही है। हाइवे पर जाम पहले से ज्यादा लगने लगा। पूरे दिन जाम लगने लगा है। इस समय बदली ट्रैफिक व्यवस्था से लोग परेशान हो रहे हैं। भास्कर रिपोर्टर ने स्थानीय लोगों से इस बारे में बात कर जानना कि कमता के आसपास की नई व्यवस्था से कितनी फायदा हुआ? …तो लोगों ने फायदा नहीं, बल्कि समस्याओं की झड़ी लगा दी। ज्यादातर ने यही कहा कि पॉलिटेक्निक से कमता तक में एक कट तो दे देते। घर से लोहिया हॉस्पिटल केवल 500 मीटर दूर है, लेकिन नई व्यवस्था ने उसे 4 km दूर कर दिया। पॉलिटेक्निक चौराहे की तरफ से आने वाले ट्रैफिक में शहर के लोग भी होते हैं। उन्हें जरूरी काम से जाना होता है। उन्हें राहत देने के लिए सुषमा हॉस्पिटल के आसपास कट देना होगा, जिससे अयोध्या रोड का ट्रैफिक कम हो सके। पहले 4 तस्वीरें देखिए- अब पढ़िए लोगों की बात- 10 मिनट का सफर 30 मिनट का करा दिया अनिल कुमार पांडेय पटरी दुकानदार संघ से जुड़े हैं। उनका कहना है कि कमता पर जो नया डायवर्जन लागू किया गया है, उससे लोगों को काफी परेशान है। इस इलाके में 1.50 लाख से ज्यादा की आबादी रहती है। जिसे काफी घूमते हुए जाना पड़ता है। पॉलिटेक्निक से कलेवा होते हुए लोग पहुंचते हैं। इंदिरानगर सेक्टर-11, तकरोही, सेक्टर-13 और अन्य जगहों पर रहने वाले लोग पहले सुषमा अस्पताल कट आते हैं। फिर कमता तिराहे पर जाकर जाम में फंसते हैं। इसके बाद पॉलिटेक्निक की तरफ यू-टर्न लेकर जाना होता है। लखनऊ के कई प्रमुख चौराहों की यही स्थिति कर दी गई है। 10 मिनट का सफर 30 मिनट में पूरा हो रहा। 5 किलोमीटर की रनिंग भी बढ़ रही। सुषमा कट खुल जाए तो कमता पर लोड कम हो पूर्व पार्षद स्माइलगंज रुद्र प्रताप सिंह का कहना है कि कमता पर डायवर्जन होने से इलाके की सवा लाख आबादी पर सीधा असर पड़ रहा है। लाखों लोगों के जाने का एकमात्र रास्ता कमता है, जहां डायवर्जन करने से लोगों का समय खराब हो रहा है। अगर किसी को निशातगंज, हजरतगंज या कहीं भी जाना हो, कमता से यू-टर्न करना पड़ता है। उसके एवज में अगर सुषमा अस्पताल के पास वाला कट खोल दिया तो लोगों को बहुत राहत होगी। लोग जो एक से डेढ़ किलोमीटर फालतू सफर करते हैं, वो बचेगा। इसके साथ ही कमता से यू-टर्न लेकर पॉलिटेक्निक आने वाला ट्रैफिक कम हो जाएगा। वो सुषमा अस्पताल कट से ही निकल जाएगा। बाराबंकी से आते हैं तो पहले पॉलिटेक्निक जाते हैं जाम में फंसने के बाद मंगलपुरी के वेद प्रकाश शुक्ला ने बताया कि उन्हें घर से कहीं भी जाना हो तो कमता जरूर जाना पड़ता है। इससे काफी समय बर्बाद होता है। उनका मानना है कि डायवर्जन करें लेकिन रोड मैप तैयार करने के साथ स्थानीय लोगों से भी बात करनी चाहिए। कई बार अच्छी सलाह मिल जाती है। 10 से ज्यादा कॉलोनी के लोग सुषमा कट का इस्तेमाल करते हैं। बाराबंकी-चिनहट से आने वाली आबादी सुषमा से घूम जाती थी। अब पॉलिटेक्निक चौराहे पर जाम में फंसने के बाद यू-टर्न लेकर अपने घर को जाते हैं। इस कट को खोलकर चेक करें। ट्रैफिक पुलिस की निगरानी के 2 ड्रोन व्यू- अब पढ़िए हाईकोर्ट की बात- हाईकोर्ट ने कहा- लोग परेशान, समाधान क्यों नहीं निकाला इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने पॉलीटेक्निक चौराहे से किसान पथ तक लगातार बढ़ रही ट्रैफिक जाम की समस्या पर कड़ा रुख अपनाया है। अदालत ने पुलिस और नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके का निरीक्षण कर अगली सुनवाई पर उपस्थित होने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 1 मई को निर्धारित की गई है। यह आदेश न्यायमूर्ति राजन राय और न्यायमूर्ति मंजिव शुक्ला की खंडपीठ ने सूरज सिंह बिसेन द्वारा दायर जनहित याचिका पर सुनवाई के बाद पारित किया। न्यायालय ने टिप्पणी की कि इस मार्ग पर वर्षों से जाम की समस्या बनी हुई है, जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन अब तक इसका कोई प्रभावी समाधान नहीं निकाला जा सका है। कार्ययोजना संतोषजनक न होने पर जिम्मेदारी तय होगी न्यायालय ने पुलिस उपायुक्त (यातायात), पुलिस उपायुक्त (पूर्वी) और नगर निगम के एक राजपत्रित अधिकारी को तलब किया है। इन अधिकारियों को पूरे मार्ग का स्थलीय निरीक्षण करने, जाम के कारणों की पहचान करने और व्यावहारिक समाधान तैयार करने को कहा गया है। खंडपीठ ने यह भी कहा कि इस मामले पर पहले भी कई जनहित याचिकाओं में सुनवाई हो चुकी है, लेकिन कोई ठोस प्रगति नहीं दिख रही है। न्यायालय ने चेतावनी दी कि यदि इस बार भी संतोषजनक कार्ययोजना प्रस्तुत नहीं की गई तो जिम्मेदारी तय की जाएगी। याचिका में आरोप लगाया गया है कि खराब ट्रैफिक प्रबंधन, अव्यवस्थित सड़क व्यवस्था और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय की कमी के कारण रोजाना हजारों लोगों को जाम से जूझना पड़ रहा है। ------------------------------ संबंधित खबर भी पढ़िए- पॉलिटेक्निक से चिनहट तक कन्फ्यूज करती रहीं बैरिकेडिंग : दिनभर रेंगे वाहन, 6 लेयर में कतारें; कमता चौराहा से सीधे शहीद पथ का रास्ता बंद लखनऊ में हाईकोर्ट के पास जाम की स्थिति हटाने के लिए ट्रैफिक और लखनऊ पुलिस एक्टिव है। कमता पर बैरिकेडिंग कर पॉलिटेक्निक की ओर से आने वाले वाहनों को कमता के तीसरे अंडरपास से यूटर्न लेकर आना होगा। (पूरी खबर पढ़िए)
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाईड्रा क्रेन से 13 टन वजनी केबिल उड़ा ले गए:प्रयागराज में 33 केवीए लाइन बिछाने का चल रहा था काम, दो युवक गिरफ्तार
    Next Article
    देवरिया में 14 विद्यालयों को कारण बताओ नोटिस:प्रेरणा पोर्टल पर नामांकन धीमी प्रगति पर बीईओ का एक्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment