Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया के दो सगे भाई PCS में चयनित:जिले के कई अभ्यर्थियों ने भी पाई सफलता, मिठाइयां बांटकर खुशियां मनाईं

    2 hours ago

    1

    0

    देवरिया। उत्तर प्रदेश पीसीएस परीक्षा के परिणामों में इस बार देवरिया जिले के अभ्यर्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। जिले के आधा दर्जन से अधिक उम्मीदवारों ने सफलता प्राप्त की है। इनमें सबसे खास बात यह रही कि लार विकास खंड के ग्राम बरडीहा परशुराम के दो सगे भाइयों का एक साथ चयन हुआ है। ग्राम बरडीहा परशुराम निवासी अवध बिहारी सिंह, जो देवसिया इंटर कॉलेज में शिक्षक हैं, उनके बड़े बेटे अभिषेक सिंह और छोटे बेटे अनिमेश सिंह का चयन पीसीएस में हुआ है। अभिषेक सिंह ने आईआईटी मद्रास से पढ़ाई की और बाद में दिल्ली विश्वविद्यालय में अध्ययन करते हुए सिविल सेवा की तैयारी की। उनके छोटे भाई अनिमेश सिंह भी उन्हीं के साथ तैयारी कर रहे थे। दोनों भाइयों की इस उपलब्धि से परिवार में हर्ष का माहौल है। 6 तस्वीरें देखिए… अवध बिहारी सिंह ने इस अवसर पर कहा कि यह उनके लिए अत्यंत गर्व का क्षण है कि उनके दोनों बेटों ने एक साथ सफलता प्राप्त की है। चयन की सूचना मिलते ही गांव में मिठाइयां बांटकर खुशियां मनाई गईं। इनके अतिरिक्त, जिले के अन्य कई अभ्यर्थियों ने भी पीसीएस परीक्षा में सफलता हासिल की है। इनमें लार विकास खंड के उकिना की अमृता कुमारी, बरहज क्षेत्र के सतरांव की आयुषिका यादव, रुद्रपुर विकास खंड के महेशपुर निवासी त्रिपुरेश मणि त्रिपाठी, पथरदेवा क्षेत्र के मलघोट विरैचा के अवनीश गोंड, भाटपाररानी के खरोहवा की अनुष्का यादव, तरकुलवा के अभिषेक यादव और पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष के उत्पल आनंद यादव शामिल हैं। जिले के विभिन्न गांवों से मिली इस सफलता ने यह दर्शाया है कि सीमित संसाधनों के बावजूद कड़ी मेहनत और लगन से बड़ी उपलब्धियां प्राप्त की जा सकती हैं। इन अभ्यर्थियों की सफलता पर पूरे जिले में उत्साह का माहौल है और लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शामली में साढ़े चार करोड़ की स्मैक बरामद:कैराना पुलिस ने 2 किलो 15 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार किया
    Next Article
    संविदाकर्मी को बिना सूचना नौकरी से निकाला:जातिसूचक अपमान का आरोप, वाल्मीकि सेना ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment