Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शामली में साढ़े चार करोड़ की स्मैक बरामद:कैराना पुलिस ने 2 किलो 15 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार किया

    2 hours ago

    1

    0

    शामली की कैराना पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 2 किलो 15 ग्राम स्मैक बरामद की गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग साढ़े चार करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह गिरफ्तारी बुच्चा खेड़ी से ऊंचागांव जाने वाले मार्ग पर 'ऑपरेशन सवेरा' अभियान के तहत हुई। गिरफ्तार किए गए तस्कर की पहचान कैराना थाना क्षेत्र के गांव तीतरवाड़ा निवासी अहसान के रूप में हुई है। पुलिस ने अहसान के पास से स्मैक के अलावा तस्करी में इस्तेमाल की गई एक मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है। पुलिस के अनुसार, अहसान पिछले लगभग एक वर्ष से नशे का कारोबार कर रहा था। वह सहारनपुर जिले के गांव घाटमपुर से एक व्यक्ति से स्मैक खरीदता था। बाद में, वह इसे छोटी-छोटी पुड़ियों में पैक करके मोटरसाइकिल पर घूम-घूमकर आसपास के इलाकों में बेचता था। पुलिस ने तस्कर अहसान के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। पुलिस अब इस पूरे नशे के नेटवर्क को खंगालने में जुट गई है ताकि इसमें शामिल अन्य लोगों का पता लगाया जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजीपुर की कनक सिंह बनीं नायब तहसीलदार:UPPCS परीक्षा में हासिल की 12वीं रैंक, पिता ज्वाइंट कमिश्नर से रिटायर
    Next Article
    देवरिया के दो सगे भाई PCS में चयनित:जिले के कई अभ्यर्थियों ने भी पाई सफलता, मिठाइयां बांटकर खुशियां मनाईं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment