Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवर पर विधवा भाभी के शोषण का आरोप:रायबरेली में एसपी से लगाई न्याय की गुहार, कहा- देवर अब कर रहा दूसरी शादी

    6 hours ago

    2

    0

    रायबरेली में सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर एक महिला ने अपनी बच्ची के साथ जमीन पर लेटकर न्याय की मांग की। महिला ने अपने देवर पर शादी का झांसा देकर शारीरिक और आर्थिक शोषण का आरोप लगाया है। पीड़िता चंदा ने बताया कि उनके पति प्रमोद का निधन लगभग पांच वर्ष पूर्व हो गया था। पति की मृत्यु के बाद उनके देवर सचिन ने उन्हें सहारा देने और उनसे शादी करने का वादा किया था। चंदा का आरोप है कि सचिन ने उन्हें पत्नी के रूप में रखा और लगातार शारीरिक शोषण किया। शादी का झांसा देकर आरोपी ने महिला के जेवर और अन्य कीमती सामान भी हड़प लिए। पीड़िता के अनुसार, अब सचिन ने उन्हें धोखा देकर किसी और से शादी तय कर ली है। उसकी शादी आगामी 29 तारीख को होनी है। चंदा ने बताया कि उन्होंने इस धोखे और शोषण की शिकायत संबंधित थाने से लेकर उच्च अधिकारियों तक कई बार की, लेकिन उन्हें कोई सहायता नहीं मिली। इससे परेशान होकर वह सोमवार को एसपी कार्यालय पहुंचीं और न्याय न मिलने पर अपनी बेटी के साथ आत्महत्या करने की चेतावनी दी। महिला के एसपी कार्यालय के गेट पर जमीन पर लेटते ही पुलिस हरकत में आई। मौके पर मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने पीड़िता को समझा-बुझाकर उठाया। उन्हें महिला थाना अध्यक्ष के सुपुर्द कर दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कटरा सीट पर सपा से राजेश यादव पहली पसंद:बीएसपी से कुंवर सेन गंगवार, विधायक वीर विक्रम सिंह का क्या हुआ जानिए
    Next Article
    यूपी में पेट्रोल-डीजल और LPG की सप्लाई सामान्य:स्टॉक पर्याप्त; कालाबाजारी पर अब तक 268 FIR और 22 गिरफ्तारियां

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment