Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवर ने भाभी के दुपट्टे से फांसी लगाई:घर में हुई थी लड़ाई, आम के पेड़ से लटका मिला शव

    2 hours ago

    1

    0

    हरदोई के बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र में एक 18 वर्षीय युवक ने अपनी भाभी से हुई नोंकझोंक के बाद कथित तौर पर मंगलवार की देर रात आत्महत्या कर ली। युवक ने भाभी का दुपट्टा छीनकर घर छोड़ा और देर रात खेत में एक आम के पेड़ से फांसी लगा ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है। यह घटना तारापुरवा मजरा जसमई खेरौना गांव की है। मृतक की पहचान छोटे लाल के पुत्र अशोक के रूप में हुई है, जो खेती-बाड़ी में अपने परिवार का हाथ बंटाता था। अशोक के दो बड़े भाई सुभाष और नवनीत हैं। उसकी दो बड़ी बहनों में से एक का पहले ही निधन हो चुका था। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही मंगलवार देर शाम को अशोक और उसकी भाभी के बीच हंसी-मजाक में बहस शुरू हुई, जो बाद में तीखी नोंकझोंक में बदल गई। इसी दौरान अशोक ने अपनी भाभी का दुपट्टा छीना और घर से बाहर चला गया। जब काफी देर तक वह वापस नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। तलाश के दौरान, परिजनों को मंगलवार देर रात गांव के पश्चिम दिशा में खेत में खड़े एक आम के पेड़ से अशोक का शव लटका हुआ मिला। इस खबर से परिवार में मातम छा गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, शव को अपने कब्जे में लिया और बुधवार को पोस्टमार्टम कराया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा के कमला नगर में 6 अवैध निर्माण सील:रेजिडेंशियल प्लॉट पर चल रहे मैटरनिटी सेंटर को 2 दिन का अल्टीमेटम, आवास विकास परिषद ने की कार्रवाई
    Next Article
    संडीला विधायक अलका अर्कवंशी को जनता ने नकारा:सपा पहली पसंद, रामनरेश पसंदीदा कैंडिडेट, भाजपा-बसपा के मजबूत उम्मीदवार जानिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment