Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दवा कारोबारी से लूट का खुलासा, पूर्व कर्मचारी गिरफ्तार:नाबालिग दोस्त संग मिलकर की थी वारदात, 1.60 लाख रुपये बरामद

    2 hours ago

    2

    0

    बदायूं में दवा कारोबारी से हुई लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। वारदात को कारोबारी के पूर्व कर्मचारी भरत कश्यप ने अपने एक नाबालिग दोस्त के साथ मिलकर अंजाम दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से लूटी गई रकम में से 1,60,880 रुपये और वारदात में इस्तेमाल स्कूटी बरामद की है। एसपी सिटी अभिषेक सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि यह घटना 28 अप्रैल की रात करीब 10 बजे हुई थी। दवा कारोबारी अंशुमन मोहल्ला पटियाली सराय स्थित अपनी दुकान बंद कर लौट रहे थे। हुसैनी गली में स्कूटी सवार दो बदमाशों ने उनका बैग छीन लिया था। बैग में दो लाख रुपये नकद, दुकान की चाबियां और एक मोबाइल फोन था। घटना के बाद कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान शहर के मोहल्ला कल्याण नगर निवासी भरत कश्यप और उसके नाबालिग साथी का नाम सामने आया। पुलिस ने भरत को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके बाद उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसकी निशानदेही पर लूटा गया बैग और कैश बरामद किया गया। भरत कश्यप आईटीआई का छात्र है और दो महीने पहले तक वह अंशुमन की दुकान पर ही काम करता था। नौकरी छोड़ने के बाद खर्चों की पूर्ति न होने के कारण उसने लूट की इस वारदात को अंजाम दिया। उसका नाबालिग साथी हाईस्कूल का छात्र है। भरत के पिता पान की दुकान चलाते हैं, जबकि नाबालिग आरोपी के पिता की मौत हो चुकी है और वे फोटोग्राफी का काम करते थे। पुलिस ने बताया कि इस मामले का खुलासा करने वाली टीम, जिसमें एसएचओ संजय सिंह भी शामिल हैं, को पुरस्कृत किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर के आनंद शर्मा बने विजेता:दैनिक भास्कर ऐप क्विज का मिला बम्पर इनाम, बोले-ऐप पर अपना फोटो देखा तब भरोसा हुआ
    Next Article
    लखनऊ में शॉर्ट सर्किट से CA ऑफिस में लगी आग:फायर स्टेशन की टीम ने दो फायर टेंडरों से पाया काबू, बड़ा हादसा टला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment