Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर के आनंद शर्मा बने विजेता:दैनिक भास्कर ऐप क्विज का मिला बम्पर इनाम, बोले-ऐप पर अपना फोटो देखा तब भरोसा हुआ

    2 hours ago

    2

    0

    कानपुर के बारादेवी निवासी आनंद शर्मा ने दैनिक भास्कर ऐप के क्विज कॉन्टेस्ट में बम्पर इनाम जीतकर सबको चौंका दिया। उन्होंने बताया कि जब उन्हें प्राइज के लिए चुना गया तो उन्हें यकीन ही नहीं हुआ। आनंद शर्मा के अनुसार, वे नियमित रूप से एक बेहतर न्यूज ऐप होने के कारण दैनिक भास्कर पढ़ते थे। इसी दौरान उन्हें क्विज कॉन्टेस्ट के बारे में पता चला और उन्होंने इसमें हिस्सा लिया। हालांकि, उन्हें उम्मीद नहीं थी कि वे बम्पर इनाम जीत जाएंगे। उन्होंने कहा, “अक्सर लगता है कि कंपनियां अपने ही लोगों को इनाम देती हैं, लेकिन मेरा भास्कर में दूर-दूर तक कोई नहीं है। इसके बावजूद मुझे बम्पर प्राइज मिला, जो मेरे लिए बड़ी खुशी की बात है। आनंद शर्मा सरकारी नौकरी में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि नवंबर 2025 में डेली क्विज के तहत रोज सवाल पूछे जाते थे, जिनके जवाब वे नियमित रूप से देते थे। हर दिन विजेताओं की सूची भी जारी होती थी, लेकिन उन्हें लगा कि यह भी अन्य कॉन्टेस्ट की तरह ही होगा। उन्होंने बताया कि एक दिन वे कहीं बैठे थे, तभी गोरखपुर से उनके एक परिचित डॉक्टर का फोन आया। डॉक्टर ने कहा कि उनका फोटो दैनिक भास्कर ऐप पर चल रहा है और वे बम्पर प्राइज जीत गए हैं। इसके बाद उन्होंने खुद ऐप पर चेक किया और पाया कि यह खबर सही थी। आगे उन्होंने बताया कि इसके बाद उन्हें लखनऊ से कॉल आया और सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी कराई गईं। कुछ समय बाद उनके घर पर होम डिलीवरी के जरिए वॉशिंग मशीन पहुंचा दी गई। आनंद शर्मा ने कहा, “हम लोग बहुत खुश हुए, क्योंकि पहली बार ऐसा बम्पर प्राइज मिला था। अब भरोसा हो गया है कि दैनिक भास्कर का कॉन्टेस्ट पूरी तरह फेयर है और ईमानदारी से विजेताओं का चयन किया जाता है। उन्होंने दैनिक भास्कर ऐप की तारीफ करते हुए कहा कि यह न्यूज के मामले में तेजी से काम करता है और सटीक व सच्ची जानकारी देता है। उन्होंने बताया कि एक बार ट्रेन में सफर के दौरान जब उन्होंने अपने प्राइज जीतने की बात बताई, तो सहयात्रियों को पहले भरोसा नहीं हुआ। लेकिन जब उन्होंने अपनी कहानी बताई, तो कई लोगों ने ऐप की विश्वसनीयता देखकर उसे डाउनलोड भी कर लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजनौर में कार-बाइक टक्कर, एक की मौत:बाइक से घर जाते समय हादसा, LIC एजेंट थे, मौके पर ही जान गई
    Next Article
    दवा कारोबारी से लूट का खुलासा, पूर्व कर्मचारी गिरफ्तार:नाबालिग दोस्त संग मिलकर की थी वारदात, 1.60 लाख रुपये बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment