Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दावा- होर्मुज में अमेरिकी जहाज पर ईरान का मिसाइल अटैक:अमेरिका बोला- ये झूठ; ट्रम्प ने कहा था यहां फंसे जहाजों को सुरक्षित निकालेंगे

    13 hours ago

    1

    0

    ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट में एक अमेरिकी नेवी शिप पर दो मिसाइलें दागीं। हमले में जहाज को नुकसान पहुंचा, जिसके बाद उसे पीछे हटना पड़ा। ईरानी न्यूज एजेंसी फार्स ने इस बारे में जानकारी दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह हमला तब किया गया जब अमेरिकी जहाज ईरानी नौसेना की चेतावनी को नजरअंदाज करते हुए होर्मुज से गुजरने की कोशिश की। हालांकि, अमेरिकी सेंट्रल कमांड सेंटकॉम ने होर्मुज में अपने किसी भी नौसैनिक जहाज पर हमले की खबरों को खारिज कर दिया है। सेंटकॉम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि अमेरिकी सेना होर्मुज में प्रोजेक्ट फ्रीडम के तहत काम कर रही है। इससे पहले, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा था कि अमेरिकी सेना इस इलाके में फंसे जहाजों को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद करेगी और किसी भी रुकावट का कड़ा जवाब दिया जाएगा। पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स… 1. ईरान की चेतावनी: IRGC के पूर्व कमांडर मोहसिन रजाई ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा कि होर्मुज को अमेरिकी सेना की कब्रगाह बना दिया जाएगा। 2. जंग रोकने का नया प्रस्ताव: अमेरिका को पाकिस्तान की मध्यस्थता में ईरान की ओर से 14-पॉइंट का प्रस्ताव मिला है। ट्रम्प ने कहा कि वे इस नए प्रस्ताव का रीव्यू भी कर रहे है। 3. कार्गो शिप पर बोट्स से हमला: होर्मुज स्ट्रेट में एक बड़े कार्गो जहाज पर छोटे-छोटे नावों से हमला किया गया है। किसी के घायल होने की खबर नहीं मिली है। 4. अब तक 49 जहाजों ने रास्ता बदला: अमेरिकी सेना के सेंट्रल कमांड ने बताया है कि ईरान के बंदरगाहों पर चल रही घेराबंदी के दौरान अब तक 49 व्यापारिक जहाजों का रास्ता बदल दिया गया है। 5. अमेरिका में पेट्रोल महंगा: अमेरिका में पेट्रोल की कीमत बढ़कर 4.45 डॉलर (370 रुपए) प्रति गैलन (3.78 लीटर) हो गई है। 28 फरवरी के बाद से पेट्रोल की कीमत 1.47 डॉलर (122 रुपए) बढ़ चुकी है। ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अजय के स्वास्थ्य के लिए पूजा की:गाजीपुर के हनुमान मंदिर में की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए हवन-पूजन किए
    Next Article
    धोनी टीम के साथ दिल्ली नहीं गए:चेन्नई में ही चल रही उनकी रिहैब; एक साल पहले आखिरी मैच खेले

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment