Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दोस्तों ने हत्या के बाद दफनाई थी लाश:प्रयागराज में गड्‌ढे में युवक का शव मिलने के पांच दिन बाद खुलासा, ईंट मारकर ली थी जान

    4 hours ago

    2

    0

    प्रयागराज के करेली पांच दिन पहले युवक की हत्या नशे के दौरान हुए विवाद में दो दोस्तों ने ही की थी। उनके बीच शुरू हुआ मामूली झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों दोस्तों ने ईंट से हमला कर उसकी हत्या कर दी और शव को गड्ढे में छिपा दिया। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। ऐसे सामने आया पूरा मामला 15 अप्रैल को करेली के ऐनुद्दीनपुर गांव के पास एक अज्ञात शव मिलने की सूचना पुलिस को दी गई थी। अगले दिन 16 अप्रैल को मृतक की पहचान दिलशाद अहमद उर्फ उमैश अहमद (35) के रूप में हुई, जो ऐनुद्दीनपुर का रहने वाला था। पिता नस्सन ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि उसके बेटे की हत्या कर शव को गड्ढे में छिपाया गया है। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। नशे में हुआ विवाद, फिर ईंट से हमला जांच में सामने आया कि घटना वाले दिन दिलशाद अपने दो दोस्तों के साथ था और सभी ने नशा किया हुआ था। इनमें मनोज और कन्हई भारतीया शामिल हैं। नशे के दौरान ही दिलशाद और मनोज में किसी बात को लेकर पहले नोकझोंक और फिर मारपीट होने लगी। बात इतनी बढ़ी कि गुस्से में आकर मनोज ने ईंट से हमला कर दिया, जिससे दिलशाद की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद मनोज और कन्हई ने मिलकर शव को गड्ढे में डालकर छिपाने की कोशिश की। पुलिस ने ऐसे पकड़े आरोपी मामले की गंभीरता को देखते हुए करैली पुलिस ने टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की। 20 अप्रैल 2026 को पुलिस ने जफीर की पुलिया के पास से मनोज भारतीया उर्फ हीरो (27) निवासी मदारीपुर डिहवा और कन्हई भारतीया (28) निवासी अन्धीपुर को गिरफ्तार कर लिया गया। उनकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई दो ईंट भी बरामद की गई हैं। पहले से दर्ज हैं मुकदमे करेली थानाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मनोज पर पहले से चोरी और एनडीपीएस एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जानकीपुरम और इंदिरानगर में दो लोगों ने लगाई फांसी:शादी वाले घर में ई-रिक्शा चालक फंदे से लटका, युवक ने संडे से लटककर दी जान
    Next Article
    Dhurandhar 2 Vs Bhooth Bangla: 'धुरंधर' की धुआंधार रफ्तार के बीच धीमी हुई अक्षय की 'भूत बंगला'? जानें दोनों का कुल कलेक्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment