Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दूसरे को हंसाने वाला कैसे हम लोगों को छोड़ गया?:सपना चौधरी बोलीं- एक मंच पर कई शो किए, पेप्शी शर्मा को श्रद्धाजंलि देने आएंगी

    3 hours ago

    1

    0

    ‘मुझे जैसे ही पता चला कि पेप्शी शर्मा का निधन हो गया, ये सुनकर यकीन नहीं हुआ। इतनी कम उम्र में लोगों को हंसाने वाला साथी कैसे दुनिया से चला गया? उसे कोई बीमारी भी नहीं थी। मैंने और पेप्शी ने बहुत लंबे समय तक रागिनी गायन में साथ-साथ मंच पर काम किया है। वह बहुत जिंदादिल इंसान था। हर किसी को हंसाता रहता था।’ ये बातें हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने मंगलवार रात पेप्शी शर्मा के भाई से फोन पर कहीं। उन्होंने कहा- पेप्शी शर्मा अपनी बीमार माता जी से मिलने के लिए गांव गया था। अब आप सभी परिवार और माता जी का ध्यान रखना। बच्चों का ख्याल जरूर रखना। मैं श्रद्धांजलि सभा में आऊंगी। दरअसल, 7 जून को गाजियाबाद में यशपाल शर्मा उर्फ पेप्शी शर्मा की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। इसके बाद से उनके पतला गांव में लोग पहुंचकर सांत्वना दे रहे हैं। पेप्शी शर्मा की अस्थियां हापुड़ जिले में बृजघाट पर गंगा में विसर्जित कर दी गई हैं। सपना चौधरी ने फोन करके दी सांत्वना पेप्शी के बड़े भाई ऋषिपाल शर्मा ने कहा- मेरे पास ही भाई पेप्शी का फोन है। उनको चाहने वाले हरियाणा, यूपी, दिल्ली और दूसरी जगहों से फोन करके सांत्वना दे रहे हैं। मंगलवार शाम पहले सपना चौधरी के PA का फोन आया था। उस समय मैं फोन नहीं उठा पाया। थोड़ी देर बाद दोबारा फोन आया। उन्होंने पूछा- अचानक कैसे हो गया? मौत की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। कभी लगा ही नहीं कि इतना हंसाने वाला पेप्शी शर्मा को भी हार्ट अटैक आ जाएगा। इसके बाद सपना चौधरी ने खुद फोन करके दुख जताया। उन्होंने कहा- इस दुख की घड़ी में हम सब पूरे परिवार के साथ हैं। उनका बेटा दादा-दादी के पास ही रहता था ना। मैं आऊंगी। मैं आसपास के गांवों में भी आती रही हूं। हो सकता है कि रात के समय मेरा आना हो। पेप्सी शर्मा का असली नाम यशपाल शर्मा था। वह गाजियाबाद के निवाड़ी क्षेत्र के पतला गांव के निवासी थे। उनके परिवार में पत्नी, 10 वर्षीय बेटी और 7 वर्षीय बेटा हैं। उन्होंने हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी के साथ कई रागनी कार्यक्रमों में प्रस्तुति देकर खास पहचान बनाई थी। जानिए पेप्सी शर्मा के भाई ने क्या बताया… दोस्तों के साथ बैठे थे, तभी सीने में दर्द हुआ भाई ऋषिपाल ने बताया कि रविवार को पेप्सी शर्मा अपने पैतृक गांव पतला पहुंचे थे, क्योंकि उन्हें किसी शो के सिलसिले में बाहर जाना था। गांव पहुंचने के बाद वह अपनी मां से मिले और कुछ समय उनके साथ रहे। इसके बाद वह अपने दोस्तों के साथ बैठकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सीने और शरीर में दर्द महसूस हुआ, जिसकी जानकारी उन्होंने अपने साथियों को दी। जांच के बाद डॉक्टरों ने दवा देकर भेजा भाई के आगे बताया- दर्द की शिकायत के बाद उनके दोस्त उन्हें स्थानीय अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दवा दी और बताया कि कोई गंभीर समस्या नहीं है तथा आराम करने से स्थिति ठीक हो जाएगी। दवा लेने के बाद वह वापस गांव लौट आए। अस्पताल से लौटने के बाद करीब चार बजे वह गांव के खेतों में गए, जहां उन्होंने ट्यूबवेल के नीचे स्नान भी किया। इसके बाद वह दोबारा घर लौट आए और अपनी मां के पास बैठकर बातचीत करने लगे। दर्द बढ़ने पर परिवार ने दूसरी बार अस्पताल पहुंचाया ऋषिपाल के मुताबिक, घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपनी मां को भी तबीयत ठीक न होने और दर्द महसूस होने की बात बताई। चूंकि उनकी मां भी बीमार चल रही हैं, इसलिए परिवार ने उन्हें दोबारा अस्पताल भेजने का फैसला किया। इसके बाद वह अपने भतीजे के साथ अस्पताल पहुंचे। दूसरी बार अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें फिर दवा दी और सलाह दी कि यदि परेशानी बढ़े तो उन्हें मोदीनगर के किसी बड़े अस्पताल में ले जाया जाए। घर आकर शिकंजी पी, फिर खिचड़ी खाई भाई ने कहा- दवा लेने के बाद वह वापस घर लौट आए। घर पहुंचने से पहले ही पेप्सी शर्मा ने अपनी मां को फोन कर खिचड़ी बनाने के लिए कहा था। अस्पताल से लौटने के बाद उन्होंने पहले शिकंजी पी और परिवार से कहा कि उन्हें भूख लग रही है। इसके बाद उनके लिए खिचड़ी मंगवाई गई और साथ में दही भी लाने को कहा गया। खिचड़ी खाते हुए मुंह से पानी निकलने लगा उन्होंने कहा- थोड़ी-सी खिचड़ी खाई ही थी कि इसी दौरान उनकी भतीजी दही लेकर पहुंच गई। खिचड़ी खाते समय अचानक उनके मुंह से पानी निकलने लगा। इसके बाद उन्होंने अपनी छाती को हाथ से मलना शुरू कर दिया और उनकी बेचैनी बढ़ गई। तबीयत बिगड़ती देख परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर रवाना हुए। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी हालत गंभीर हो गई और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। छोटा होने होने के बाद भी भाई कहते थे पेप्सी शर्मा 6 भाईयों में सबसे छोटे थे। सभी भाई और उनके बच्चे पेप्सी शर्मा को भाई बुलाते थे, 18 जून को उनके बड़े भाई रतिपाल की बेटी काजल की शादी है। घर में शादी की तैयारी चल रही है। पेप्सी शर्मा भी शादी की तैयारी में जुटे थे। मां से कहा था- चिंता मत करना इस दौरान अपनी बीमार मां माया देवी से कहा था कि काजल की शादी में पूरे सप्ताह यहीं रहूंगा, और चिंता मत करना। उनकी मौत के बाद पूरा परिवार अचानक सदमे में है, जिस घर में शादी की तैयारी चल रही थी, और भतीजी की शादी में बारात आने में एक सप्ताह बचा है, अचानक पेप्सी शर्मा की मौत से पूरा परिवार हैरान है। पतला दुपट्टा तेरा मुंह दिख्यै रागनी से फेमस हुए पेप्सी शर्मा ने हरियाणवी संगीत जगत की कई प्रसिद्ध कलाकारों के साथ लंबे समय तक काम किया। उन्होंने हरियाणवी डांसर और गायिका सपना चौधरी के साथ अनेक लाइव स्टेज शो किए। इसके अलावा, हरियाणवी गायिका राजबाला के साथ भी उन्होंने कई रागनियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अपनी गायकी का हुनर दिखाया। पेप्सी शर्मा की कई रागनियां श्रोताओं के बीच काफी लोकप्रिय रहीं। इनमें "पतला दुपट्टा तेरा मुंह दिख्यै" विशेष रूप से सुपरहिट रही। इस रागिनी पर सपना चौधरी ने कई मंचों पर शानदार प्रस्तुतियां दीं। यूट्यूब पर इस रागिनी को 1.5 करोड़ (15 मिलियन) से अधिक बार देखा जा चुका है। पैप्पी नाम से बुलाते थे, जज के कहने पर पेप्सी रखा भाई ऋषिपाल ने बताया- यशपाल शर्मा को परिवार और गांव में बचपन से ही प्यार से "पैप्पी" कहकर बुलाया जाता था। करीब 20 साल पहले जब उन्होंने गायकी की दुनिया में कदम रखा था, उसी दौरान एक विवाद से जुड़े मामले में उनकी कोर्ट में पेशी थी। कोर्ट में दूसरी पार्टी के व्यक्ति का नाम "लौकी" था। भाई ने बताया कि जब जज ने दोनों के नाम सुने तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि पैप्पी की जगह "पेप्सी" और लौकी की जगह "चुकंदर" नाम रख लो। जज की यह बात यशपाल शर्मा को पसंद आ गई और उन्होंने अपने नाम के साथ "पेप्सी" जोड़ लिया। इसके बाद वह धीरे-धीरे हरियाणा की रागनी और लोकगायन की दुनिया में "पेप्सी शर्मा" के नाम से पहचान बनाने लगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा में 1,228 अभ्यर्थियों ने छोड़ी सिपाही भर्ती परीक्षा:अभ्यर्थी बोले- पेपर रहा चुनौतीपूर्ण, गणित के सवालों ने बढ़ाई मुश्किलें
    Next Article
    बस्ती में पुलिस भर्ती परीक्षा की पहली पाली संपन्न:1173 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे, कड़ी सुरक्षा के बीच हुई परीक्षा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment