Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दरोगा की पत्नी बोली-फॉर्च्यूनर के लिए पति ने जहर दिया:दहेज में फ्लैट मांगता है, आगरा में SHO बोला- पुलिस वालों का क्या बिगाड़ोगी

    3 hours ago

    1

    0

    आगरा में तैनात दरोगा ने अपनी पत्नी को जहर दे दिया, और उसे छोड़ कर भाग गया। इससे महिला की हालत गंभीर हो गई। पड़ोसियों ने महिला को गंभीर हालात में हॉस्पिटल पहुंचाया। सूचना पर पहुंचे परिजन मरीज को इलाज के लिए मथुरा ले गए। जहां से डॉक्टरों ने महिला को इलाज के लिए आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां महिला का इलाज चल रहा है। ये आरोप पीड़ित महिला मीनाक्षी ने अपने दरोगा पति लोकेश पर लगाए है। महिला ने पति दरोगा लोकेश कि शिकायत थाना न्यू आगरा में दर्ज कराई है। जहां वो तैनात है। महिला ने कहा- दरोगा पति एक फ्लैट और फॉर्च्यूनर की मांग कर रहे है। उनके कई महिलाओं से अवैध संबंध है। आए दिन मेरे साथ मारपीट करते है। अब पढ़िए पूरा मामला पीड़िता मीनाक्षी की मां ने बताया- फरीदाबाद के थाना छायंसा के वल्लभगढ़ क्षेत्र के गांव चांदपुर निवासी मीनाक्षी की शादी दो साल पहले बदायूं के रामपुर निवासी लोकेश भाटी से हुई थी। लोकेश थाना न्यू आगरा में तैनात हैं। दोनों लॉयर्स कालोनी में किराये के मकान में रह रहे हैं। दामाद लोकेश भाटी को दहेज में स्कार्पियो कार दी थी, लेकिन वह फॉर्च्यूनर की मांग कर रहा था। मांग पूरी नहीं होने पर तलाक देने की धमकी दे रहा था। लोकेश के अन्य लड़कियों के साथ अफेयर हैं। आए दिन बेटी के साथ मारपीट करता हैं। जब जहर दे दिया तो हमने थाने में इसकी शिकायत की। लेकिन वर्दी का रौब दिखा कर हमें डराया जा रहा है, और धमकाया जा रहा है। शादी के बाद ही अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहा हैं। 21 अप्रैल 2021में शादी हुई थी, 6 महीने का बच्चा है। कार्रवाई की जगह पुलिस हमें डरा-धमका रही है। मेरी लड़की को जान से मारने की कोशिश की गई है। पीड़ित मीनाक्षी ने कहा- पति ने दिया जहर, अन्य महिलाओं के साथ है अवैध संबंध पीड़ित महिला ने बताया- पति लोकेश रविवार को करीब 3 बजे घर पर खाना खाने के लिए आए थे। मैंने उन्हें खाना दे दिया। उन्होंने खाना खाने के बाद घर पर बात की, और कुछ देर बाद फोन काट दिया। इसके बाद मेरे पास आए और बोले मैंने जो बोला था, तुमने जवाब नहीं दिया। मैंने कहा कि क्या जवाब नहीं दिया, तो बोले कि मैंने तुमसे एक फ्लैट और फॉर्च्यूनर गाड़ी के लिए बोला था। पहले मारपीट की, फिर जहर दे दिया मैंने कहा- मेरे पिता ने शादी में एक करोड़ खर्च किया है, और अभी शादी को दो साल हुए है। हमारे पास इतने पैसे नहीं हैं, हम तुम्हें फ्लैट और गाड़ी दे सके। इसके बाद उन्होंने मारपीट शुरू कर दी, और जहर दे दिया। मेरी तबियत खराब होता देख पति घर से भाग गया। पड़ोसियों ने मुझे हॉस्पिटल पहुंचाया। थाना प्रभारी ने कहा- ये पुलिस में है, इसका तुम कुछ कर नहीं पाओगी घर वालों ने पुलिस कमिश्नर और थाने में फोन किया। लेकिन पुलिस ने मुझे हॉस्पिटल ले जाने की जगह डराया और धमकाया। थाना प्रभारी योगेश ने मुझसे कहा- क्यों इसके पीछे पड़ी हैं, क्या इसकी नौकरी खाएगी। बोले- वैसे भी ये पुलिस में है, इसका तुम कुछ कर नहीं पाओगी। मेरे पति के भाई ने भी की मारपीट मेरे पति के अन्य महिला के साथ भी संबंध है। इसलिए मुझे मारने की कोशिश की। दो साल से ये उत्पीड़न करता आ रहा है। मेरी शादी 21 अप्रैल 2021 हुई थी, मेरा एक 6 महीने का बच्चा है। लोकेश का भाई भी यहीं पास में रहता है, जो पति के जाने के बाद पीछे से आ कर मुझसे छेड़छाड़ करता है। जब मैंने उसकी शिकायत पति से की तो उन्होंने मुझे ही मारा। दरोगा लोकेश ने बताया -ड्यूटी से देरी से आने पर मामूली कहासुनी के बाद पत्नी ने कोई पदार्थ खा लिया था। जानकारी मिलते ही अस्पताल में भर्ती कराया। दहेज उत्पीड़न के आरोप गलत हैं। ----------------------------------- यह खबर भी पढ़ें…. सुल्तानपुर में इंस्पेक्टर के सीने में गोली लगी:SP बोलीं- तौलिया उठाते वक्त रिवॉल्वर गिरी, उसी से बुलेट चली सुल्तानपुर के अखंड नगर थाने में तैनात इंस्पेक्टर अरुण द्विवेदी (50) को रविवार शाम 6 बजे सरकारी आवास में गोली लग गई। गोली उनके सीने को चीरते हुए कंधे में फंस गई। उन्हें लखनऊ PGI में लाया गया। जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। आज यानी सोमवार को उनकी सर्जरी की जाएगी। इंस्पेक्टर (क्राइम) अरुण द्विवेदी थाना परिसर में ही सरकारी क्वार्टर में रहते थे। एसपी चारू निगम ने बताया कि यह एक हादसा है। वो अपने कमरे में सामान रख रहे थे, तभी ये घटना हुई। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी के 28 लाख छात्रों को 3,350 करोड़ स्कॉलरशिप मिली:CM योगी बोले- सपा ने एससी-एसटी बच्चों की कभी मदद नहीं की
    Next Article
    खेलते समय बच्चे की आंख में कांटा घुसा:पुतली में आर-पार हुआ, झांसी मेडिकल कॉलेज के 10 डॉक्टरों ने की सर्जरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment