Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    थार से कुचलकर पैर गंवाने वाली अमन का दर्द:दैनिक भास्कर को बताया पूरा हादसा, बोली 1 सेकेंड में पूरी जिंदगी ही बदल गई

    2 hours ago

    1

    0

    रविवार सुबह एनएच-58 पर एक दर्दनाक सड़क हुआ था जिसमे तेज रफ्तार लाल थार की टक्कर से बाइक सवार युवक सोनू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठी अमन गंभीर रूप से घायल हो गईं। इलाज के दौरान अमन को अपने दोनों पैर गंवाने पड़े, लेकिन उनके दर्द की सबसे बड़ी वजह खुद का नुकसान नहीं, बल्कि सोनू की मौत है। दैनिक भास्कर से बातचीत में अमन की आंखें नम थीं और गला बार-बार भर आ रहा था। उन्होंने कहा, “मुझे इस बात का ज्यादा दुख नहीं है कि मेरे पैर कट गए… मुझे सबसे ज्यादा दुख इस बात का है कि सोनू अब नहीं रहा।” सरधना की रहने वाली अमन घर चलाने के लिए कभी-कभी खाना बनाने का काम करती हैं। उनके पति मटर का ठेला लगाते हैं और परिवार में दो बेटे (25 और 21 साल) व 17 साल की एक बेटी है। अमन ने बताया कि रविवार सुबह करीब 8 बजे सोनू का फोन आया था, जिसे उनकी बेटी ने उठाया क्योंकि वह उस समय नहा रही थीं। सोनू ने कहा कि “मम्मी को भेज देना, थोड़ा काम है।” कुछ देर बाद उसने प्रोग्राम कैंसिल होने की बात कही, लेकिन करीब 20 मिनट बाद फिर फोन कर बुला लिया और बताया कि एक छोटा सा बर्थडे प्रोग्राम है, जहां खाना बनाना है। अमन ने ज्यादा नहीं सोचा, क्योंकि वह पहले भी सोनू की बहन की शादी में खाना बनाने का काम कर चुकी थीं, और करीब 10 बजे से पहले घर से निकल गईं। अमन को उस जगह के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी, फिर भी वह सोनू के साथ बाइक पर बैठ गईं। रास्ते में उन्होंने पूछा कि कहां जा रहे हैं, तो सोनू ने बस इतना कहा, “चलो, मैं साथ हूं।” अमन बताती हैं कि वे रास्ते में ही थे कि एक मोड़ पर अचानक बहुत तेज रफ्तार से एक गाड़ी सामने आ गई। “कुछ समझ ही नहीं आया… उसने ब्रेक मारी, लेकिन तब तक टक्कर हो चुकी थी। उसके बाद मुझे कुछ दिखाई नहीं दिया,” उन्होंने बताया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सोनू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अमन बुरी तरह घायल हो गईं। इस हादसे ने एक तरफ जहां अमन से उसके दोनों पैर छीन लिया, वहीं दूसरी तरफ सोनू के परिवार की खुशियां भी छीन लीं। सोनू लोइया गांव के रहने वाले थे और उनकी बहन की शादी अभी पिछले महीने मार्च में ही हुई थी। घर में खुशियों का माहौल था, जो अब मातम में बदल गया है। अमन बार-बार रोते हुए यही कहती हैं कि वह अपने दर्द को सह लेंगी, लेकिन सोनू के जाने का गम उन्हें अंदर से तोड़ रहा है। इस समय अमन फ्यूचर प्लस हॉस्पिटल में एडमिट है और वहां उनका इलाज जारी है। हॉस्पिटल के मालिक डॉक्टर जे वी चिकारा ने बताया कि हादसे में घायल अमन की स्थिति पहले से बेहतर है और वह खतरे से बाहर हैं। डॉक्टर के अनुसार, अमन क्रिटिकल स्थिति से आगे निकल चुकी हैं। उनके साथ जो युवक था, उसकी कल मौत हो गई थी, लेकिन अमन की हालत अब स्थिर है। उन्होंने बताया कि अमन के पैरों का ऑपरेशन किया गया है और जरूरी इलाज जारी है। फिलहाल उनकी हालत संतोषजनक है और डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है। ये था हादसा रविवार को दौराला क्षेत्र के एनएच 58 पर एक सड़क हादसा हुआ था। जिसमे तेज़ रफ़्तार लाल थार एक बाइक से जा टकराई थी और बाइक सवार सोनू की मौके पर ही मौत हो गई थी, वहीं उसके साथ बाइक पर बैठी महिला अमन गंभीर रूप से घायल हो गई थी। हादसे में थार पलट गई और हाईवे पर जाम लग गया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आप की रोज़गार दो–सामाजिक न्याय दो” पदयात्रा:चौथे दिन मथुरा पहुंचने पर हुआ स्वागत,बेरोजगारी और सामाजिक अन्याय पर संजय सिंह, बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद नहीं होने देंगे
    Next Article
    बिलबोर्ड पर छाए हरियाणवी सिंगर भाइयों की कहानी:बैरण सॉन्ग में एनिमेटेड लव स्टोरी दिखाई; कोरोना में गाना शुरू किया, अब मुंबई से भी ऑफर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment