Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दीपाली तिवारी ने भाजपा जिलाध्यक्ष पर लगाए आरोपों को नकारा:कहा- जो किया गुस्से में किया, 5 घंटे बंद कमरे में चली बैठक

    5 hours ago

    1

    0

    महोबा में भाजपा जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा पर महिला नेता दीपाली तिवारी ने आरोप लगाए थे। आरोपों की जांच के लिए पहुंची प्रदेश स्तरीय समिति ने इसे महज पारिवारिक मनमुटाव बताया। पांच घंटे की मैराथन बैठक के बाद दीपाली तिवारी ने भी अपने आरोपों को गुस्से का परिणाम बताया। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर महिला कल्याण निगम की अध्यक्ष और प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह तथा क्षेत्रीय महामंत्री संत विलास शिवहरे जांच के लिए महोबा के विरमा भवन पहुंचे। समिति ने विरमा भवन में लगभग पांच घंटे तक बंद कमरे में बैठक की। पार्टी के पदाधिकारियों से की पूछताछ इस दौरान जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा, महामंत्री जयपाल सिंह, उपाध्यक्ष पंकज तिवारी और जिला कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों से एक-एक कर पूछताछ की गई। यह मामला पुलिस अधीक्षक तक भी पहुंच गया था, जिसमें पद के बदले अनुचित मांग के गंभीर आरोप शामिल थे। हालांकि, जांच समिति ने इसे पार्टी के भीतर का पारिवारिक मनमुटाव बताकर समाप्त कर दिया। बैठक के बाद दोनों पक्षों ने प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह का आशीर्वाद लिया और भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाए। कमलावती सिंह ने कहा- संगठन एक परिवार है प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह ने बताया कि संगठन एक परिवार की तरह है। उन्होंने कहा कि दीपाली तिवारी अपने प्रमोशन न होने से नाराज थीं। सिंह के अनुसार, परिवार में जांच नहीं होती, बल्कि संवाद होता है, और अब सभी विवाद सुलझ गए हैं। क्षेत्रीय महामंत्री संतविलास शिवहरे ने इस पूरे प्रकरण को गुस्से और राजनीतिक महत्वाकांक्षा से उपजी गलतफहमी बताया। उन्होंने कहा कि संवाद की कमी के कारण यह विवाद उत्पन्न हुआ था, जो अब शांत हो गया है। आरोप लगाने वाली भाजपा नेत्री दीपाली तिवारी ने भी अपने बयान में कहा कि उन्होंने जो कुछ भी किया, वह केवल गुस्से में किया था। उन्होंने कहा- मेरे लिए पार्टी सर्वोपरि है। मैं पार्टी के लिए काम करूंगी और पार्टी के साथ हूं। गुस्सा जिस बात का था वह अलग विषय था। मुझे पार्टी से कोई गिला शिकवा नहीं है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ के जानी नहर में मिला पीएचडी छात्रा का शव:अवसाद के चलते बिना बताए घर से हुई थी लापता, बागपत की रहने वाली
    Next Article
    हरेन्द्र मलिक सरकारी आश्वासन समिति के अध्यक्ष नियुक्त:सपा सांसद को लगातार दूसरी बार मिली जिम्मेदारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment