Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ के जानी नहर में मिला पीएचडी छात्रा का शव:अवसाद के चलते बिना बताए घर से हुई थी लापता, बागपत की रहने वाली

    5 hours ago

    1

    0

    मेरठ के जानी थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक युवती का शव जानी नहर से बरामद किया गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से युवती को चंदौरा होटल के सामने नहर से बाहर निकाला गया। हालांकि, तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। पुलिस ने तत्काल शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू किए। युवती के बैग से मिले दस्तावेजों के आधार पर डीसीआर के माध्यम से पहचान की प्रक्रिया तेज की गई। देर शाम मृतका की पहचान नेहा उर्फ कोमल (25) के रूप में हुई। वह महेश की पुत्री और ग्राम हसनपुर मसूरी, थाना खेकड़ा, जनपद बागपत की निवासी थी। मृतका के भाई रोहित ने उसकी शिनाख्त की। परिजनों के अनुसार, नेहा पीएचडी की छात्रा थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवती घरेलू अवसाद के चलते बिना बताए घर से निकल गई थी। पुलिस द्वारा पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर आगे की विधिक प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में 4 अवैध कॉलोनियां ध्वस्त:सुलतानपुर रोड-दुलारमऊ में बिना ले-आउट मंजूरी चल रही थी प्लाटिंग
    Next Article
    दीपाली तिवारी ने भाजपा जिलाध्यक्ष पर लगाए आरोपों को नकारा:कहा- जो किया गुस्से में किया, 5 घंटे बंद कमरे में चली बैठक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment