Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दोनों टॉपर, एक साथ SDM बने...अब रिश्तों में दरार:चंदौली में 15KM दूर घर, पर मिलते नहीं; मीटिंग में भी दूर-दूर बैठते हैं

    8 hours ago

    2

    0

    यूपी के दो SDM के बीच करीब 6 साल पहले प्यार शुरू हुआ, फिर एक साल बाद शादी कर ली। लेकिन, शादी के कुछ साल बाद ही दोनों के बीच दूरियां बढ़ने लगीं। सिर्फ 15 किलोमीटर दूर घर होने के बावजूद एक-दूसरे से मिलना-जुलना तक बंद कर दिया। इतना ही नहीं, बड़े अफसरों की बैठकों में भी दूर-दूर बैठने लगे। यह कहानी है चंदौली में तैनात SDM दिव्या ओझा और अनुपम मिश्रा की। दोनों के बीच पहली बार झगड़ा सामने आया 17 मार्च को। जब पति-पत्नी का झगड़ा पुलिस तक पहुंचा। SDM दिव्या ओझा के पिता ने 17 मार्च को प्रतापगढ़ में अपने SDM दामाद अनुपम मिश्रा के खिलाफ दहेज, मारपीट और उत्पीड़न का केस दर्ज कराया। दिव्या ओझा प्रतापगढ़ की रहने वाली हैं। उनके पिता निशाकांत ओझा, यूपी के पूर्व मंत्री शिवाकांत ओझा के छोटे भाई हैं। वहीं, अनुपम मिश्रा प्रयागराज की एलडीए कॉलोनी के रहने वाले हैं। प्रयागराज में प्यार, चंदौली में आई दरार की कहानी पढ़िए… दोनों की पहली पोस्टिंग प्रयागराज में, यहीं से शुरू हुई कहानी 2017 की UPPSC परीक्षा का रिजल्ट 2019 में आया। इसमें प्रयागराज की एलडीए कॉलोनी में रहने वाले अनुपम मिश्रा ने दूसरी रैंक हासिल की। वह मोतीलाल नेहरू इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक हैं। इसी परीक्षा में प्रतापगढ़ की रहने वाली दिव्या ओझा को 9वीं रैंक मिली। दिव्या राजनीतिक परिवार से हैं, जबकि अनुपम साधारण परिवार से आते हैं। दोनों की पहली पोस्टिंग प्रयागराज में ही हुई। यहीं से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। इसके बाद दिव्या के परिवारवालों ने अनुपम को जीवनसाथी के रूप में चुना। फिर 1 दिसंबर, 2020 को दोनों की शादी हो गई। करीब 3 साल पहले दिव्या की पोस्टिंग चंदौली में हो गई। कुछ महीने बाद अनुपम मिश्रा की भी तैनाती चंदौली में हो गई। अनुपम सकलडीहा तहसील में SDM बने, जबकि दिव्या चकिया तहसील में SDM के पद पर तैनात रहीं। घर की दूरी कम, रिश्तों में बढ़ती गईं दूरियां शुरुआत में दोनों के घर के बीच करीब 40 किलोमीटर की दूरी थी। उस समय रिश्तों में ज्यादा खटास नजर नहीं आई। करीब 2 साल तक दोनों के बीच क्या चलता रहा, यह किसी को पता नहीं चला। करीब डेढ़ साल पहले अनुपम मिश्रा को पीडीडीयू नगर तहसील में SDM बना दिया गया। वहीं, दिव्या ओझा को एक साल पहले सदर तहसील में तैनाती मिल गई। इसके बाद दोनों के घर की दूरी घटकर करीब 15 किलोमीटर रह गई। अनुपम का सरकारी घर नियमताबाद गांव के पास है, जबकि दिव्या चंदौली नगर पंचायत क्षेत्र में पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में रहती हैं। सिर्फ 15 किलोमीटर की दूरी होने के बावजूद दोनों के बीच बातचीत नहीं होती है। वे एक-दूसरे के घर भी नहीं आते-जाते हैं। जिले के एक अधिकारी के अनुसार, दोनों सरकारी बैठकों में शामिल तो होते हैं, लेकिन एक-दूसरे से दूरी बनाकर बैठते हैं। शुरुआत में यह बात लोगों को अजीब लगी। लेकिन, धीरे-धीरे साफ हुआ कि दोनों के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा है। FIR में दहेज से लेकर मारपीट तक का दावा शादी के करीब 5 साल बाद दिव्या के पिता निशाकांत ओझा ने 17 मार्च, 2026 को प्रतापगढ़ में अनुपम मिश्रा के खिलाफ FIR दर्ज कराई। आरोप लगाया कि शादी से पहले ही दामाद अनुपम मिश्रा, उनके पिता प्रमोद मिश्रा, मां शशि मिश्रा, बहनों पूजा पांडे और प्रीति पांडे ने दहेज की मांग शुरू कर दी थी। शुरुआत में 20 करोड़ रुपए तक की मांग की गई। बाद में इसे घटाकर 1 करोड़ कैश, लग्जरी होटल में शादी और महंगी गाड़ी की मांग रखी गई। FIR में यह भी आरोप लगाया गया कि झूठ बोलकर शादी की गई। वह जन्मजात नपुंसक है। बेटी जब इस पर सवाल उठाती थी, तो उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की जाती थी। निशाकांत ओझा ने बताया- हमने सामाजिक दबाव में सगाई से पहले 10 लाख रुपए ट्रांसफर किए थे। शादी में 28 लाख रुपए कैश, 40 लाख के गहने और 7 लाख का घरेलू सामान दिया गया था। इसके बावजूद बेटी को लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। कई बार गला दबाकर बेटी को जान से मारने की कोशिश की गई। पति और सास पर जानलेवा हमले का आरोप पिता का आरोप है कि 7 दिसंबर, 2025 की रात करीब 2 बजे पति और सास ने मिलकर बेटी पर जानलेवा हमला किया। इससे उसके सिर, हाथ और पीठ पर गंभीर चोटें आईं। मेडिकल रिपोर्ट और ऑडियो रिकॉर्डिंग हमारे पास सबूत के रूप में मौजूद हैं। आरोप है कि मारपीट के दौरान बेटी के अश्लील वीडियो-फोटो बनाए गए। उन्हें वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया गया। तलाक की बात करने पर 20 साल तक तलाक न देने और करियर बर्बाद करने की धमकी दी गई। बेटी के गहने, कपड़े और अन्य सामान ससुराल पक्ष ने अपने कब्जे में रख लिए हैं। बार-बार मांगने के बावजूद सामान वापस नहीं किया जा रहा। अनुपम की मां भी FIR दर्ज कराने थाने पहुंचीं पुलिस के अनुसार, 21 मार्च की दोपहर SDM अनुपम मिश्रा की मां शशि मिश्रा चंदौली के अलीनगर थाने पहुंचीं। वे कई वकीलों के साथ आई थीं। अपनी बहू SDM दिव्या ओझा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराना चाहती थीं। हालांकि, बाद में उन्होंने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई और लौट गईं। दिव्या के चाचा पूर्व मंत्री बोले- यह परिवार का निजी मामला दिव्या ओझा यूपी सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवाकांत ओझा की भतीजी हैं। शिवाकांत ओझा ने कहा- मैं शादी में शामिल हुआ था। दामाद से बातचीत भी होती है, लेकिन यह परिवार का निजी मामला है। इस पर सार्वजनिक रूप से कुछ कहना उचित नहीं होगा। इस संबंध में दैनिक भास्कर ने अनुपम मिश्रा और दिव्या ओझा से बात करने की कोशिश की, लेकिन दोनों से संपर्क नहीं हो सका। -------------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- चंदौली में ससुर बोले- SDM दामाद जन्मजात नपुंसक, झूठ बोलकर शादी की, एसडीएम बेटी का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहा चंदौली में SDM दिव्या ओझा के पिता ने अपने SDM दामाद अनुपम मिश्रा पर नपुंसक होने का आरोप लगाया। कहा- झूठ बोलकर शादी की गई। वह जन्मजात नपुसंक है। बेटी जब इसपर सवाल उठाती तो उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करते थे। दहेज में 20 करोड़ मांगने का भी आरोप लगाया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में कोल्ड स्टोरेज ढहा, 4 की मौत:20 लोगों के दबने की आशंका; रेस्क्यू जारी; 1 किमी तक फैली अमोनिया गैस
    Next Article
    पिता की मौत से सदमा, बेटी की हार्टअटैक से मौत:बुलंदशहर में ड्यूटी पर जाते समय सांड टकराया; एक घंटे में परिवार में 2 मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment