Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर में युवक की गोली मारकर हत्या:प्रेम प्रसंग को लेकर रंजिश की आशंका, गांव के ही 3 लोगों पर आरोप

    1 hour ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर के भोपा थाना क्षेत्र के शाहदरा बांगर गांव में सोमवार शाम एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 24 वर्षीय अक्षय पुत्र चन्द्रपाल रोशवाल के रूप में हुई है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। अक्षय शाम को अपने खेत से घर लौट रहा था। इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने उसे रास्ते में घेर लिया। आरोप है कि पहले उसके साथ मारपीट की गई। जान बचाने के लिए अक्षय पास के एक घर में घुस गया, लेकिन हमलावर वहां भी पहुंच गए और उसे गोली मार दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। एसपी देहात आदित्य बंसल, क्षेत्राधिकारी और थाना भोपा इंस्पेक्टर भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक के परिजनों ने गांव के ही तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है और सख्त कार्रवाई की मांग की है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है, जिसके चलते पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। अक्षय दिल्ली में नौकरी करता था और इन दिनों छुट्टी पर घर आया हुआ था। उसकी मौत से परिवार में मातम पसरा है। एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया कि दरांती और गोली मारकर हत्या की गई है, जो रंजिश का परिणाम लगती है। हत्या का आरोप परिवार के ही तीन लोगों पर है। आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाईकोर्ट ने खरगापुर में अवैध कब्जा हटाने का आदेश दिया:तालाब, ऊसर और बंजर जमीन का मामला, दायर थी जनहित याचिका
    Next Article
    तेज रफ्तार कार ने कोबरा पुलिस को मारी टक्कर, VIDEO:मैनपुरी में मारपीट की सूचना पर पहुंचे थे, बाइक समेत सिपाही 20 मीटर दूर गिरे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment