Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दिन गर्म रहेगा, सुबह और रात को लगेगी ठंड:हवा भी प्रदूषित, AQI 250 के पार; डॉक्टर बोले- मास्क लगाकर निकलें

    21 hours ago

    1

    0

    कानपुर में शनिवार को मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिलेगा। सुबह के समय सर्द हवाएं ठंडक का एहसास करा रही हैं। इसके अलावा धुंध भी छाई हुई है। एक्यूआई 250 के पार है। दिन में तेज धूप निकलने से गर्मी का एहसास होगा, जबकि सुबह और रात के ठंड महसूस होगी। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। वहीं, न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के आसपास रह सकता है। मौसम शुष्क रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है। नहीं सुधर रही हवा दूसरी ओर, प्रदूषण के चलते शहर की हवा की गुणवत्ता खराब बनी हुई है। एक्यूआई 250 से 300 के बीच रहने से लोगों को प्रदूषित हवा में सांस लेनी पड़ रही है। दीपावली के बाद से हवा का स्तर बिगड़ा है, जिसमें सुधार नहीं हो रहा है। डॉ. प्रवीण कटियार ने बताया कि ऐसी स्थितियों में मास्क लगाकर चलें। तापमान में अंतर बना रहेगा मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि फिलहाल मौसम में दिन और रात के तापमान के बीच अंतर बना रहेगा। दिन में तेज धूप के कारण गर्मी महसूस होगी, जबकि सुबह और रात में हल्की ठंड का असर रहेगा। आने वाले दिनों में भी मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। शुक्रवार को ऐसा रहा मौसम सीएसए की ओर से जारी मौसम रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक था। सुबह और शाम सर्द हवाओं ने मौसम में ठंडक बनाए रखी, जबकि दोपहर में तेज धूप निकलने से गर्मी का एहसास हुआ। -------------- आपका विधायक काम करता है या नहीं, सर्वे में बताइए… यूपी विधानसभा चुनाव-2027 को लेकर सियासत तेज है। दैनिक भास्कर विधायकों के कामकाज पर सर्वे कर रहा है। 30 सेकेंड में 3 सवालों के जवाब देकर अपनी राय दें। आपकी पहचान गोपनीय रहेगी। यहां क्लिक कर फॉर्म भरें
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेंहदावल सीएचसी में तुक्कामार ईलाज:सामान्य एक्सरे को फ्रैक्चर बताने का आरोप; अधीक्षक ने कार्रवाई की बात कही
    Next Article
    चौरीचौरा एक्सप्रेस हादसे के बाद 100 मीटर बदली पटरी:2 दिन तक इसी ट्रैक से गुजरीं 30 से ज्यादा ट्रेनें, अब उठे सवाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment