Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चौरीचौरा एक्सप्रेस हादसे के बाद 100 मीटर बदली पटरी:2 दिन तक इसी ट्रैक से गुजरीं 30 से ज्यादा ट्रेनें, अब उठे सवाल

    21 hours ago

    1

    0

    कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर चौरीचौरा एक्सप्रेस के चार एसी कोच के पटरी से उतरने के मामले में रेलवे की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। हादसे के दो दिन बाद प्लेटफार्म नंबर-7 की पटरी की मरम्मत शुरू कराई गई। इस दौरान करीब 100 मीटर लंबी पटरी बदलने के साथ नए स्लीपर भी लगाए गए। ऐसे में सवाल यह उठता है कि जब ट्रैक की मरम्मत और पटरी बदलने की जरूरत थी तो हादसे के तुरंत बाद यह कदम क्यों नहीं उठाया गया। बल्कि यात्रियों की जिंदगी से खिलवाड़ करते हुए हादसे के बाद दो दिनों में 30 से अधिक ट्रेनें इसी ट्रैक से गुजारी गईं। चौरीचौरा हादसे के बाद 100 मीटर पटरी बदली चौरीचौरा एक्सप्रेस के चार एसी कोच बी-4, बी-5, बी-6 और बी-7 के बुधवार शाम हुए हादसे के बाद रेलवे अधिकारियों ने शुरुआती जांच में ट्रैक में किसी तरह की तकनीकी खामी नहीं मिलने की बात कही थी। इसके बाद गुरुवार को भी सुपरवाइजरों की टीम ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक का निरीक्षण किया और प्रथम दृष्टया पटरी को सही बताया। इसके बावजूद शुक्रवार सुबह प्लेटफार्म नंबर-7 के ट्रैक को रिजर्व कर मरम्मत का काम शुरू करा दिया गया। करीब 100 मीटर पटरी बदलने के साथ नए स्लीपर भी लगाए गए। रेलवे के सूत्रों के मुताबिक, हादसे के दौरान ट्रेन के पहियों के घिसटने और कोचों के पटरी से उतरने से ट्रैक पर काफी खरोंच आ गई थीं। सुरक्षा के मद्देनजर करीब 100 मीटर पटरी बदली गई है। पहले ही क्यों नहीं कराई गई मरम्मत? हादसे के दौरान पहियों के घिसटने से पटरी पर इतनी गंभीर खरोंच आ गई थीं कि करीब 100 मीटर ट्रैक बदलना पड़ा तो यह काम बुधवार रात या गुरुवार को ही क्यों नहीं किया गया। यदि पटरी में कोई तकनीकी खामी थी तो दो दिनों तक लगातार उस पर ट्रेनों का संचालन क्यों किया जा रहा था। इस अवधि में 30 से अधिक ट्रेनें गुजरने के बावजूद ट्रैक को तत्काल दुरुस्त न करना यात्रियों की सुरक्षा को लेकर खिलवाड़ करने जैसा है। हादसे के बाद 30 से अधिक ट्रेनें ट्रैक से गुजरीं हादसे के बाद मरम्मत शुरू होने तक दो दिनों में 30 से अधिक ट्रेनें इसी ट्रैक से गुजरीं। ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, रेलवे की ओर से अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि पटरी बदलने का फैसला केवल हादसे के दौरान हुए नुकसान के कारण लिया गया या ट्रैक की जांच में कोई दूसरी तकनीकी खामी भी सामने आई थी। जांच के बाद हादसे की स्थिति हो सकेगी स्पष्ट चौरीचौरा एक्सप्रेस के चार कोच पटरी से उतरने के दो दिन बाद भी हादसे की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। गुरुवार को अधिकारियों और तकनीकी सुपरवाइजरों ने ट्रैक का निरीक्षण किया था, लेकिन शुरुआती जांच में कोई ठोस कारण सामने नहीं आया। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि हादसे की जांच के लिए मुख्यालय स्तर पर चार सदस्यीय बहुविभागीय समिति गठित की गई है। समिति सभी पहलुओं की जांच कर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। जांच पूरी होने के बाद ही हादसे के वास्तविक कारणों की जानकारी स्पष्ट हो सकेगी। -------------- आपका विधायक काम करता है या नहीं, सर्वे में बताइए… यूपी विधानसभा चुनाव-2027 को लेकर सियासत तेज है। दैनिक भास्कर विधायकों के कामकाज पर सर्वे कर रहा है। 30 सेकेंड में 3 सवालों के जवाब देकर अपनी राय दें। आपकी पहचान गोपनीय रहेगी। यहां क्लिक कर फॉर्म भरें
    Click here to Read more
    Prev Article
    दिन गर्म रहेगा, सुबह और रात को लगेगी ठंड:हवा भी प्रदूषित, AQI 250 के पार; डॉक्टर बोले- मास्क लगाकर निकलें
    Next Article
    20-हजार का जुआ जीतने के बाद युवक का मर्डर:कानपुर सचेंडी में घर के बाहर ईंट से सिर कूचकर की गई नृशंस हत्या, सिरफिरे भाई पर संदेह

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment