Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दालमंडी में जून-2026 तक पूरा होगा ध्वस्तीकरण कार्य:20 मकान जमीदोज, 45 की हो चुकी है रजिस्ट्री, 25 तोड़े जा रहे

    3 hours ago

    2

    0

    वाराणसी के दालमंडी चौड़ीकरण का कार्य तेजी से किया जा रहा। पीडब्ल्यूडी ने आगामी 30 जून ता दालमंडी में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पूरी कर फेंसिंग के बाद कार्यदायी योजना को दालमंडी देने का लक्ष्य रखा है। बता दें की यह सड़क मॉडल सड़क के रूप में विकसित की जानी है। जिसकी कुल चौड़ाई 17.05 मीटर है। अभी तक पीडब्ल्यूडी ने 45 मकानों की रजिस्ट्री करवा ली है। जिसमें से 30 मकानों को जमीदोज किया जा चुका है। और बाकी में काम लगा हुआ है। 25 मकानों को तोड़ा जा रहा है पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन केके सिंह ने बताया - जून तक हम दालमंडी में खरीदे गए मकानों को तोड़कर यहां चौड़ाई के मुताबिक जमीन समतल कर देंगे। जिसके बाद कार्यदायी संस्था इस पर कार्य शुरू करेगी। 29 अक्टूबर 2025 को शुरू हुए ध्वस्तीकरण अभियान में अभी तक 20 मकान तोड़े जा चुके हैं। और 25 मकानों में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू है। उन्हें तोड़ा जा रहा है। इधर कैंप कार्यालय में लगातार लोग आ रहे हैं और अपनी संपत्ति के मुआवजे के बारे में समझने के बाद रजिस्ट्री करवा रहे हैं। राकेश स्टूडियो पर चला था पहला हथौड़ा पीडब्ल्यूडी ने 25 सितंबर 2025 को दालमंडी चौड़ीकरण प्रोजेक्ट के लिए चौक थाने में अपना कैंप कार्यालय खोला ताकि दालमंडी के रहने वाले लोग आसानी से रजिस्ट्री करवा सकें। सभी चिह्नित 181 मकानों को इस संबंध में नोटिस दी गयी थी। इसके बाद 17 अक्टूबर को नोटिस की मियाद समाप्त होने के बाद सभी के घरों पर लाल निशान पीडब्ल्यूडी ने नापी के बाद लगाया था। जिसके बाद 29 अक्टूबर को चौक थाने की तरफ से घुसते साथ स्थित राकेश स्टूडियों का ध्वस्तीकरण शुरू हुआ था। यह दालमंडी में ध्वस्तीकरण की पहली कार्रवाई थी। अब जानिए क्या है दालमंडी प्रोजेक्ट वाराणसी की दालमंडी गली को मॉडल सड़क के रूप में विकसित किया जाना है। प्रधानमंत्री ने अपने 51वें काशी के दौरे पर इस कार्य का शिलान्यास किया था। इसके लिए राज्य सरकार की तरफ से 215.88 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं। 186 भवन, दुकान स्वामियों को 191 करोड़ रुपए मुआवजा के रूप में दिए जाएंगे। 60 फुट चौड़ी होगी सड़क पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के अनुसार नई सड़क से लेकर चौक थाने तक 650 मीटर की दाल मंडी गली को 60 फुट चौड़ा किया जाना है। इसमें 30 फुट की सड़क और दोनों तरफ 15-15 फुट की पटरी होगी। इसके अंदर बिजली, सीवर और पानी की व्यवस्था अंडरग्राउंड की जाएगी। यहां तारों का जंजाल साफ किया जाएगा। 220 करोड़ से बनेगी 650 मीटर लंबी सड़क नई सड़क से चौक थाने तक गई दालमंडी की कुल लंबाई 650 मीटर है। इस सड़क को 17.5 मीटर चौड़ा करने का मसौदा पास हो चुका है। इसके लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतिम दिन 215 करोड़ का बजट स्वीकृत हुआ और 2 करोड़ रुपए रिलीज भी कर दिए गए। पीडब्ल्यूडी की टीम ने कहां कितनी सड़क चौड़ी है, कौन सा मकान कितनी जद में आ रहा है, 181 घरों की नपाई के बाद उनकी रजिस्ट्री शुरू हुई और ध्वस्तीकरण का कार्य शुरू हुआ है। इसके अलावा इसमें 6 मस्जिदें भी हैं। PWD के अधिकारियों ने डेटा तैयार किया। इस डेटा के हिसाब से मुआवजे का आकलन किया गया था। जो लगभग 191 करोड़ रुपए हैं। अभी तक 46 मकानों की रजिस्ट्री हो चुकी है। धीरे-धीरे मकानों का ध्वस्तीकरण किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बारिश के बाद मेरठ में फिर बढ़ने लगा तापमान:रात में हो रहा ठंड का अहसास, बदलते मौसम ने बढ़ाई किसानों की परेशानी
    Next Article
    अनंत अंबानी की बर्थडे पार्टी में छाए रणवीर सिंह, मोहित चौहान संग गाया 'डूबा डूबा', हर्षदीप कौर ने की तारीफ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment