Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दालमंडी में आज भी तोड़ी जाएंगी मस्जिदें:5 मस्जिदों पर 250 मजदूर चलाएंगे हथौड़ा, 1500 पुलिसकर्मी तैनात

    9 hours ago

    2

    0

    वाराणसी की दालमंडी गली के चौड़ीकरण प्रोजेक्ट में बुधवार सुबह से शुरू हुई मस्जिद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई गुरुवार को भी जारी रहेगी। चौड़ीकरण में सहमती बनने के बाद 5 मस्जिदों के चिह्नित हिस्से को गिराया जा रहा । बुधवार शाम 6 बजे तक हुई कार्रवाई के बाद गुरुवार सुबह 7 बजे से दोबारा कार्रवाई शुरू होगी। इसके लिए 250 मजदूर लगाए गए हैं। ध्वस्तीकरण के दौरान बुधवार की शाम 4 बजे के बाद मस्जिद मिर्जा करीमुल्लाह बेग की 20-20 फीट ऊंची दो मीनारों को मजदूरों ने जमीदोज कर दिया। लगता सुबह 7 बजे से चल रहा हथौड़ा शाम 6 बजे तक चला। इस दौरान दालमंडी में सभी का प्रवेश निषेध किया गया था और मार्केट बंद करते हुए टीन लगाकर रस्ता बंद कर दिया गया था। मोहर्रम के पहले की थी नापी दालमंडी चौड़ीकरण प्रोजेक्ट में मोहर्रम का महीना शुरू होने के पहले 6 में से पांच धार्मिक स्थलों (मस्जिदों) के जिम्मेदारों ने चौड़ीकरण में सहमती जताते हुए। सहमति पत्र प्रशासन को सौंपा था। जिसके बाद सभी मस्जिदों की दोबारा नपाई हुई थी। और पीडब्ल्यूडी ने अधिकारियों की मौजूद में फाइनल लाल निशान लगाया था। इसमें मस्जिद मिर्जा करीमुल्लाह बेग, मस्जिद संगमरमर, मस्जिद अली रजा, मस्जिद रंगीले शाह और नेसारन की मस्जिद शामिल है। मोहर्रम 26 जून को खत्म होने के बाद एक बार फिर दालमंडी में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू हुई थी। मंगलवार को पूर्व में तोड़े गए मकानों पर मजदूरों ने काम शुरू किया था। इसके बाद बुधवार से 5 मस्जिदों पर एक साथ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की गई। जिसमें 200 मजदूर लगे थे। वहीं 7 मकानों को भी तोड़ा जा रहा था। 50 से 60 प्रतिशत तोड़ी गई मस्जिदें बुधवार की सुबह 7 बजे से लगे काम के बाद मस्जिदों को 50 से 60 प्रतिशत ही तोड़ा जा सका है। इस दौरान मिर्जा करीमुल्लाह बेग के दोनों मीनारों को मजदूरों ने 10-10 मिनट के अंतराल पर गिरा दिया। इसके अलावा रंगीले शाह की छत पर हथौड़ा चलने का वीडियो सामने आया। दालमंडी के अंदर किसी भी प्रकार की वीडियोग्राफी पर रोक लगा दी गई है। मीडिया कर्मियों का प्रवेश भी निषेध है। अब जानिए मस्जिदों के बारे में…. 1826 में बनी निसारन की मस्जिद लंगड़े हाफिज मस्जिद से करीब 100 मीटर दूर निसारन की मस्जिद है। मस्जिद के मुतवल्ली मोहम्मद आजम ने बताया कि इसका निर्माण 1826 में उनके पुरखों ने कराया था। वर्ष 1929 में इसे सरकारी अभिलेखों में दर्ज कराया गया। यहां एक समय में करीब 250 लोग नमाज अदा कर सकते हैं। औरंगजेब के दौर में बनी रंगीले शाह मस्जिद इस मस्जिद में पिछले 35 वर्षों से नमाज अदा कर रहे मोहम्मद आजम ने बताया कि इसका निर्माण औरंगजेब के शासनकाल में हैदराबाद के रहने वाले रंगीले शाह ने कराया था। उनके मुताबिक मस्जिद 400 से 500 साल पुरानी है। इसकी चौड़ाई करीब 60 से 65 फीट और गहराई करीब 70 फीट है। यहां एक समय में करीब 500 नमाजी नमाज अदा कर सकते हैं। यह जामा मस्जिद है, जहां ईद और बकरीद की नमाज भी होती है। करीब 200 साल पुरानी है अली रजा मस्जिद नई सड़क पर दालमंडी गली के मोड़ से करीब 200 मीटर दूर अली रजा मस्जिद स्थित है। यह करीब 200 साल पुरानी बताई जाती है। यहां एक समय में करीब 550 लोग नमाज अदा कर सकते हैं। यदि दोनों ओर से 17.5 मीटर तक सड़क चौड़ी की गई, तो मस्जिद का केवल तीन फीट हिस्सा ही बच पाएगा। संगमरमर मस्जिद भी परियोजना की जद में दालमंडी गली के मोड़ से करीब 350 मीटर दूर घुघरानी गली के पास संगमरमर मस्जिद है। मस्जिद के मुतवल्ली मोहम्मद साजिद ने बताया कि उन्हें अब तक यह जानकारी नहीं दी गई है कि कितना हिस्सा तोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि मस्जिद करीब 200 साल पुरानी है। इसका आगे का हिस्सा जर्जर होने के कारण वर्ष 1935 में दोबारा बनवाया गया था। एक वक्त में 250 से 300 लोग नमाज पढ़ते हैं मस्जिद परिसर में दुकान चलाने वाले हफीजुर्रहमान उर्फ बाबू ने बताया कि इस मस्जिद में जुमे की नमाज नहीं होती। एक वक्त में यहां 250 से 300 लोग नमाज अदा करते हैं। रमजान के महीने में तरावीह की नमाज भी होती है। उन्होंने बताया कि सड़क की ओर से मस्जिद की चौड़ाई 60 फीट और गहराई 40 फीट है। हफीजुर्रहमान ने कहा, "इसके टूटने से सिर्फ इबादत की जगह ही नहीं, हमारी दुकान भी प्रभावित होगी।"
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में UP TET-2026 परीक्षा आज:15 केंद्रों पर 32,469 अभ्यर्थी देंगे EXAM, साइबर कैफे रहेंगे बंद
    Next Article
    लखनऊ में दिनदहाड़े सर्राफा कारोबारी के घर चोरी:ताला तोड़ 5 लाख का माल ले उड़े बदमाश, पड़ोसी ने फोन कर बताया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment