Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में दिनदहाड़े सर्राफा कारोबारी के घर चोरी:ताला तोड़ 5 लाख का माल ले उड़े बदमाश, पड़ोसी ने फोन कर बताया

    12 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े चोरों ने एक सर्राफा कारोबारी के बंद मकान का ताला तोड़कर करीब पांच लाख रुपए का माल चोरी कर लिया। घटना के समय कारोबारी दुकान के काम से चौक सर्राफा बाजार गए थे, जबकि परिवार के अन्य सदस्य भी घर पर नहीं थे। पड़ोसी ने टूटा ताला देखकर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीतापुर निवासी चंदन त्रिवेदी परिवार के साथ दाऊदनगर इलाके में किराए के मकान में रहते हैं और सर्राफा कारोबार से जुड़े हैं। उन्होंने बताया कि 29 जून को वह काम से चौक सर्राफा बाजार गए थे। इसी दौरान उनकी मां पिता के साथ मेडिकल कॉलेज गई थीं, जिससे घर में ताला लगा हुआ था। दोपहर में पड़ोसियों ने घर का ताला टूटा देखा और उन्हें फोन पर सूचना दी। सूचना मिलते ही चंदन घर पहुंचे। उन्होंने देखा कि मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाने पर सभी कमरों के ताले टूटे मिले। चोरों ने अलमारी का लॉकर तोड़कर उसमें रखे करीब 50 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवरात समेत लगभग पांच लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। मड़ियांव पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दालमंडी में आज भी तोड़ी जाएंगी मस्जिदें:5 मस्जिदों पर 250 मजदूर चलाएंगे हथौड़ा, 1500 पुलिसकर्मी तैनात
    Next Article
    लखनऊ में आग के बाद भी नहीं जागा सिस्टम:सेवी ग्रैंड के बेसमेंट में 4 साल से चलता रहा बैंक्वेट हॉल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment