Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दिल्ली- ट्रेन में चढ़ने को लेकर यात्री की पीट-पीटकर हत्या:योगा एक्सप्रेस में सीट को लेकर विवाद; 8 हिरासत में

    7 hours ago

    1

    0

    दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर शनिवार सुबह योगा एक्सप्रेस की जनरल बोगी में चढ़ने को लेकर झड़प हो गई। सीट और चढ़ने की जल्दी में शुरू हुआ विवाद कुछ ही मिनटों में जानलेवा हमला बन गया। आरोप है कि यात्रियों के एक ग्रुप ने 32 साल के पंकज धामा को घेरकर लात-घूंसों से पीटा। पंकज प्लेटफॉर्म पर गिरकर अचेत हो गया। उसे जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हमले के वीडियो में कुछ युवक पंकज को पीटते और फिर ट्रेन में चढ़ते दिख रहे हैं। पुलिस ने केस दर्ज किया है। दिल्ली मेट्रो में सिक्योरिटी गार्ड पंकज ड्यूटी से घर लौट रहा था पंकज धामा यूपी के बागपत का रहने वाला था। वह दिल्ली मेट्रो में सिक्योरिटी गार्ड था। घटना के समय वह ड्यूटी खत्म कर ट्रेन से घर लौट रहा था। परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं। 8 आरोपी मुजफ्फरनगर से हिरासत में लिए गए हमलावर भी यात्री थे। वारदात के बाद आरोपी ट्रेन में चढ़कर फरार हो गए। पुलिस ने मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन से 8 लोगों को हिरासत में लिया है। शाहदरा स्टेशन पर पुलिस और आरपीएफ चौकी है। इसके बावजूद प्लेटफॉर्म पर भीड़ के बीच पंकज को पीटा गया और हमलावर भाग निकले। परिजन और प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि पंकज को समय पर मदद नहीं मिली। अगर तुरंत अस्पताल पहुंचाया जाता तो जान बच सकती थी। आरोप है कि आरपीएफ जवान मौके पर पहुंचा, लेकिन पुलिस देर से आई। इसी दौरान आरोपी ट्रेन में चढ़कर फरार हो गए। --------------------- ये खबर भी पढ़ें… DU प्रोफेसर की हत्या करने 1400km दूर से आया कपल: प्रॉपर्टी हड़पना चाहता था दिल्ली पुलिस ने दिल्ली यूनिवर्सिटी की असिस्टेंट प्रोफेसर देवोस्मिता पॉल की हत्या का मामला तीन दिन में सुलझा लिया है। पुलिस ने पश्चिम बंगाल के बर्धमान के रहने वाले कपल को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, आरोपी प्रॉपर्टी विवाद के चलते करीब 1400 KM दूर पश्चिम बंगाल से दिल्ली आए थे। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    NEET री-एग्जाम आज, करीब 23 लाख स्टूडेंट्स शामिल होंगे:564 शहरों में 5400 से ज्यादा सेंटर्स, पहली बार एयरफोर्स ने पेपर पहुंचाए; 2 लाख सुरक्षाकर्मी तैनात
    Next Article
    खबर हटके-गर्मी में गमछा लहराया तो ट्रेन रुकी:मेट्रो में बंदर का सफर, लड़की को किस किया; टॉयलेट में मिली 10 साल पहले गिरी अंगूठी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment