Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर चलती कार में आग, 5 जिंदा जले:गाड़ी में से सिर्फ जली हड्डियां मिलीं, MP के रहने वाले थे

    2 hours ago

    1

    0

    अलवर के मौजपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर चलती कार में आग लग गई। हादसे में 5 लोग जिंदा जल गए। रेस्क्यू टीम को आग बुझाने के बाद अर्टिगा कार में से केवल हड्डियां मिलीं हैं। कार ड्राइवर आग लगते ही बाहर कूद गया था। उसे गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया है। जानकारी के अनुसार कार सवार मध्य प्रदेश के श्योपुर के रहने वाले थे। वैष्णो देवी से दर्शन कर वापस श्योपुर लौट रहे थे। पुलिस को आशंका है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। एक्सीडेंट बुधवार रात 11 बजे हुआ। CNG के कारण भड़की आग अलवर ASP प्रियंका रघुवंशी ने बताया कि रात करीब 11.15 बजे लक्ष्मणगढ़ पुलिस को कार में आग की जानकारी मिली थी। रात करीब 11.30 बजे फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई थी। आग बुझाने में करीब 15 मिनट का समय लगा। आशंका है कि सीएनजी के कारण आग तेजी से भड़की थी। इसलिए कार सवारों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। पोटलियों में रखी हड्डियां, मृतकों में एक नाबालिग पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में 3 महिलाएं, एक नाबालिग बच्ची और एक पुरुष है। ये सब श्योपुर के चैनपुर के रहने वाले थे। सभी की केवल हड्डियां मिलीं हैं, इन्हें अलग-अलग पोटलियों में रखा गया है। शवों की पहचान के लिए डीएनएल सैंपल लिए जाएंगे। …. एक्सप्रेसवे पर गाड़ी में आग से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर पिकअप में 4 लोग जिंदा जले:3 की मौत, सीट पर चिपक गए शव, एक गंभीर घायल जयपुर रेफर अलवर के रैणी एरिया में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर चार महीने पहले एक पिकअप में आग लग गई थी। हादसे में 3 लोगों की बुरी तरह जलने से मौके पर ही मौत हो गई। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    Bihar: गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला सीवान, रोड रेज में बीजेपी के पूर्व MLC के रिश्तेदारों पर फायरिंग, भांजे की मौत; बहनोई गंभीर
    Next Article
    राहुल गांधी कांगड़ा के गुप्त गंगा पहुंचे:पंजाब-JK और हिमाचल के जिलाध्यक्ष को ट्रेनिंग देंगे, 10 दिन से चल रहा प्रशिक्षण शिविर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment