Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दिल्ली की युवती ने पीलीभीत SP से मांगा न्याय:युवक पर शादी का झांसा देने का आरोप लगाया, बोली- मैं हक के लिए आई हूं

    3 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत में दिल्ली की एक तलाकशुदा महिला ने पीलीभीत के एक युवक पर शादी का झांसा देकर ढाई साल तक शारीरिक संबंध बनाने और फिर गुपचुप तरीके से दूसरी युवती से शादी करने का आरोप लगाया है। सोमवार को पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। पीड़िता के अनुसार, यह मामला करीब ढाई साल पहले शुरू हुआ था। महिला अपनी सहेलियों के साथ गोवा घूमने गई थी, जहां उसकी मुलाकात पीलीभीत के शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी राजदीप शर्मा से हुई। युवती ने रुपए लेने का आरोप लगाया दोनों के बीच मोबाइल नंबर साझा हुए और धीरे-धीरे उनके संबंध विकसित हुए। महिला का आरोप है कि राजदीप ने उसे शादी का भरोसा दिलाया और उसके साथ पत्नी की तरह रहने लगा। इस दौरान राजदीप ने महिला से कई बार डिजिटल लेनदेन और नकद के जरिए पैसे भी लिए। पीड़िता बोली- मेरे साथ करवाचौथ भी मनाता था शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी राजदीप ने उसे धोखे में रखा। वह पीड़िता के साथ करवा चौथ और दीपावली जैसे त्यौहार भी मनाता था। अक्टूबर 2023 में राजदीप के छोटे भाई की शादी में पीड़िता अपने परिवार के साथ पीलीभीत आई और वैवाहिक कार्यक्रमों में शामिल हुई। उस वक्त उसे जरा भी आभास नहीं था कि उसके साथ छल किया जा रहा है। नंबर ब्लॉक किया, फिर शादी कर ली महिला का आरोप है कि मार्च 2024 में अचानक राजदीप ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया और संपर्क तोड़ लिया। इसके बाद 24 अप्रैल को राजदीप ने किसी अन्य युवती से विवाह कर लिया। जब 25 अप्रैल को पीड़िता को इस धोखे की जानकारी मिली, तो वह हैरान रह गई। पीड़िता ने कहा- उसने मुझे शादी का सपना दिखाकर मेरा शारीरिक और मानसिक शोषण किया। अब जब उसने दूसरी शादी कर ली है, तो मैं अपने हक के लिए पीलीभीत आई हूं। एसपी ने जांच के आदेश दिए मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव मिश्रा ने तुरंत संज्ञान लिया है। उन्होंने शहर कोतवाली पुलिस को मामले की गहन जांच करने और तथ्यों के आधार पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल, पुलिस आरोपी युवक की तलाश और दावों की पुष्टि में जुट गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा की:सभी विद्यालयों में इनवर्टर लगाने के दिए निर्देश, स्मार्ट क्लास के संचालन पर दिया जोर
    Next Article
    मल्हनी सीट पर भाजपा से धनंजय सिंह पहली पसंद:बसपा से संतोष अग्रहरी पसंदीदा उम्मीदवार, विधायक लकी यादव का क्या हुआ जानिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment