Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा की:सभी विद्यालयों में इनवर्टर लगाने के दिए निर्देश, स्मार्ट क्लास के संचालन पर दिया जोर

    3 hours ago

    1

    0

    बागपत में डीएम अस्मिता लाल ने कलेक्ट्रेट सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षा बैठक की। उन्होंने विभागीय कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं, स्मार्ट क्लास संचालन और टीकाकरण अभियान को प्राथमिकता के साथ संचालित करने पर जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी विद्यालयों में स्मार्ट क्लास नियमित रूप से संचालित रहें। बागपत और बड़ौत क्षेत्र के विद्यालयों में संचालित संगीत कक्षाओं को भी निरंतर जारी रखने के लिए कहा गया, ताकि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा मिल सके। बैठक में 'स्कूल चलो अभियान' के अंतर्गत नामांकन की स्थिति की समीक्षा की गई। शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम के तहत प्राप्त 2710 आवेदनों में से 1240 का चयन किया गया, जिनमें से 935 विद्यार्थियों का प्रवेश कराया जा चुका है। जिलाधिकारी ने बताया कि इस योजना से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को निशुल्क और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल रही है। जिलाधिकारी ने ऑपरेशन कायाकल्प के तहत विद्यालयों में निर्धारित 19 मानकों के अनुरूप व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि प्रत्येक विद्यालय में इनवर्टर की व्यवस्था अनिवार्य रूप से की जाए, ताकि विद्युत आपूर्ति बाधित होने पर भी शैक्षणिक कार्य प्रभावित न हो। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान पर विशेष जोर दिया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सुरुचि शर्मा ने बताया कि जनपद को 15,800 किशोरियों के टीकाकरण का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इसके अंतर्गत 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को यह टीका लगाया जा रहा है, जो भविष्य में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव में सहायक है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि टीकाकरण के लिए विस्तृत माइक्रो प्लान तैयार कर अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए। उन्होंने राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बावली, बड़ौत सहित अन्य विद्यालयों में अभियान को सक्रिय रूप से चलाने के निर्देश दिए। साथ ही, जो विद्यालय इस कार्य में अपेक्षित रुचि नहीं ले रहे हैं, उन्हें चिन्हित कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिला आयोग अध्यक्ष ने निकाली महिला जनाक्रोश पदयात्रा:कासगंज में राहुल-अखिलेश के खिलाफ नारेबाजी, फूंका गया इंडी गठबंधन का पुतला
    Next Article
    दिल्ली की युवती ने पीलीभीत SP से मांगा न्याय:युवक पर शादी का झांसा देने का आरोप लगाया, बोली- मैं हक के लिए आई हूं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment