Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट कल, 7.17 करोड़ के टिकट बिके:बम धमाकों की धमकियों के बीच इंदौर पहुंचे; कहा-सबसे पहले पोहा खाऊंगा

    23 hours ago

    1

    0

    पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ का लाइव कॉन्सर्ट रविवार को इंदौर में होगा। लगातार मिल रही बम ब्लास्ट की धमकियों के बावजूद आयोजन तय कार्यक्रम के अनुसार ही होगा। बायपास स्थित C-21 एस्टेट के 4 लाख वर्गफीट के मैदान में भव्य स्टेज तैयार किया जा रहा है। शो को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। अब तक 25 हजार से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं, जिनकी कुल कीमत 7.17 करोड़ रुपए है। दिलजीत दोसांझ शनिवार शाम को प्राइवेट जेट से इंदौर पहुंचे। वह रेडिशन होटल में रुके हैं। करीब 70 लाख रुपए टैक्स जमा कराया इंदौर नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने बताया कि आयोजकों ने 7 करोड़ रुपए से ज्यादा के टिकट बिकने की जानकारी दी है। एंटरटेनमेंट रूल्स के तहत टिकट बिक्री से होने वाली आय में खर्च घटाने के बाद 10% रेवेन्यू के हिसाब से 60 लाख 82 हजार 795 रुपए एडवांस एंटरटेनमेंट टैक्स के रूप में जमा कराए गए हैं। आयोजकों ने आश्वासन दिया है कि 15 नवंबर तक होने वाली अतिरिक्त टिकट बिक्री का टैक्स 16 नवंबर को जमा करा दिया जाएगा। दिलजीत बोले- आऊंगा और सबसे पहले पोहा खाऊंगा तमाम धमकियों और सुरक्षा तैयारियों के बीच दिलजीत दोसांझ ने सोशल मीडिया पर इंदौर की मशहूर छप्पन दुकान की पुरानी तस्वीरें साझा की हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "मैं आऊंगा और सबसे पहले पोहा खाऊंगा।" उनकी इस पोस्ट ने इंदौरी फैंस का उत्साह दोगुना कर दिया है। 500 जवानों का पहरा, दिन में 3 से 4 बार मैदान की चेकिंग धमकियों के मद्देनजर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अमरेंद्र सिंह के अनुसार, आयोजन स्थल और आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। महापौर सचिवालय से हाईकोर्ट तक धमकी भरे मेल कॉन्सर्ट से पहले शहर में लगातार धमकी भरे ई-मेल मिल रहे हैं। हाल ही में महापौर पुष्यमित्र भार्गव के सचिवालय, बैंकों और तीन निजी स्कूलों को बम से उड़ाने के मेल आए थे। इनमें बच्चों को कॉन्सर्ट में नहीं भेजने की चेतावनी भी दी गई थी। वहीं, ग्वालियर हाईकोर्ट को मिले ऐसे ही मेल के मामले में यूपी ATS ने एक संदिग्ध को पकड़ा है। उसने ई-मेल अकाउंट किसी और को बेचने का दावा किया है। एडीसीपी बोले- धमकियां फर्जी पाई गईं एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि शुरुआती जांच में देवास की एक निजी कंपनी के कर्मचारी निखिल गुप्ता की हैक की गई ई-मेल आईडी के इस्तेमाल की बात सामने आई है। लॉग-इन रिकॉर्ड में VPN और अमेरिका का संदिग्ध IP एड्रेस मिला है। पुलिस डार्क वेब और साइबर नेटवर्क के एंगल से जांच कर रही है। अब तक मिली धमकियां फर्जी पाई गई हैं, लेकिन एहतियातन सुरक्षा में कोई ढिलाई नहीं बरती जा रही। पहले जान लें ट्रैफिक प्लान: 8 घंटे बंद रहेंगे भारी वाहन रविवार को कॉन्सर्ट के चलते दोपहर 4 बजे से रात 12 बजे तक यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। इस दौरान हाईवे पर बेस्ट प्राइज मोड़ से दस्तूर चौराहा, स्टार चौराहा और रेडिसन चौराहा होते हुए देवास नाका तक सभी प्रकार के भारी वाहनों और बसों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। ___________________ यह खबर भी पढ़ें… दिलजीत बोले-पोहा खाने इंदौर जरूर आऊंगा चार गानों पर रोक और लगातार मिल रही धमकियों के बीच पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ ने इंदौर आने को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। उन्होंने छप्पन दुकान की पुरानी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'मैं आऊंगा और सबसे पहले पोहा खाऊंगा।' पूरी खबर यहां पढ़ें...
    Click here to Read more
    Prev Article
    टाइगर की ‘लग जा गले’ का पुणे शेड्यूल पूरा:फायरिंग की घटना के बाद शूटिंग पर लौटे थे एक्टर; फिल्म में जाह्नवी भी नजर आएंगी
    Next Article
    भारत ने पाकिस्तान के मुंह से छीना मैच:मोहित ने आखिरी बॉल पर चौके से जीत दिलाई; नौवीं बार जीता अंडर-19 एशिया कप

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment