Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भारत ने पाकिस्तान के मुंह से छीना मैच:मोहित ने आखिरी बॉल पर चौके से जीत दिलाई; नौवीं बार जीता अंडर-19 एशिया कप

    23 hours ago

    1

    0

    पाकिस्तान जीत के करीब था, भारत की उम्मीदें लगभग टूट चुकी थीं। 338 रन जैसे टारगेट का पीछा करते हुए टीम इंडिया 252 रन पर 8 विकेट गंवा चुकी थी। पाकिस्तान को खिताब बचाने के लिए 51 बॉल पर सिर्फ 2 विकेट चाहिए थे, लेकिन तभी मोहित उल्वा ने ऐसी पारी खेली, जिसने मैच का नतीजा बदल दिया। नंबर-10 पर बल्लेबाजी करने आए मोहित ने सिर्फ 26 गेंदों पर नाबाद 49 रन ठोक दिए। आखिरी ओवर में भारत को 8 रन चाहिए थे और हाथ में सिर्फ एक विकेट था। आखिरी गेंद पर 3 रन की जरूरत थी। मोहित ने गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचाकर भारत को चैंपियन बना दिया। अल अमीरात में इस जीत के साथ भारत ने नौवीं बार अंडर-19 एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने 80 और आर्यवीर सहवाग के 58 रन बनाए। इसके बाद मोहित ने मानल चौहान के साथ 57 रन की साझेदारी कर उम्मीद जगाई। मानल के आउट होने के बाद चिगुरुपति वेंकट के साथ मोहित ने आखिरी विकेट के लिए 30 रन जोड़कर भारत को जीत दिला दी। सहवाग ने सबसे ज्यादा रन बनाए आर्यवीर सहवाग को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। वे पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के बेटे हैं। उन्होंने 5 मैचों में 361 रन बनाए। नूर के नाम सबसे ज्यादा विकेट अफगानिस्तान के नूर अली ने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लिए। उन्होंने 4 मैच में 14 विकेट चटकाए। भारत के लिए ईशान सूद ने 4 मैच में 11 विकेट लिए। राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय का प्रदर्शन खास नहीं रहा भारत की अंडर-19 टीम में पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय भी शामिल थे। हालांकि, पूरे टूर्नामेंट में उनका बल्ला नहीं चला। अन्वय ने 5 मैचों में 3 पारियां खेलीं और कुल 41 रन बनाए। उनका बेस्ट स्कोर 19 रन रहा। मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट कल, 7.17 करोड़ के टिकट बिके:बम धमाकों की धमकियों के बीच इंदौर पहुंचे; कहा-सबसे पहले पोहा खाऊंगा
    Next Article
    वैभव सूर्यवंशी 12 गेंदों पर 18 रन बनाकर आउट:इंदौर में सैयद-मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी के मुकाबले शुरू; बिहार ने 31 रन पर गंवाया पहला विकेट

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment