Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दुल्हन को विदा कराकर लौट रहे जीजा की मौत:दूल्हा-दुल्हन समेत 3 घायल, कार से लौट रही थी बारात, ट्रक की टक्कर से हादसा

    2 hours ago

    2

    0

    संतकबीरनगर जिले के महुली थाना क्षेत्र में बुधवार को एक सड़क हादसे में दूल्हे के जीजा की मौत हो गई। दुल्हन की विदाई के बाद घर लौट रही कार और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में दूल्हा-दुल्हन सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। कार में कुल चार लोग सवार थे। पहले दो तस्वीरें देखिए… जानकारी के अनुसार, धनघटा थाना क्षेत्र के हैंसर निवासी अजय सोनी पुत्र रामकरन वर्मा की शादी दुधारा थाना क्षेत्र के दानोंकुइया निवासी ध्रुवचंद्र सोनी की बेटी बबीता सोनी के साथ हुई थी। 21 अप्रैल को बारात बस्ती जनपद स्थित एक मैरिज हॉल में गई थी, जहां विवाह की रस्में पूरी हुईं। 22 अप्रैल को दुल्हन की विदाई के बाद दूल्हा अजय वर्मा अपने परिजनों के साथ कार से घर लौट रहा था। कार को दूल्हे के जीजा संतोष सोनी पुत्र शंभू सोनी निवासी पैकवलिया, थाना गौर, जनपद बस्ती चला रहे थे। संतकबीरनगर के धनघटा मार्ग पर महुली थाना क्षेत्र के भगता गांव के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चालक संतोष सोनी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में कार सवार दूल्हा अजय वर्मा (26), दुल्हन बबीता सोनी (22) और नैना सोनी (20) गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को तत्काल जिला संयुक्त चिकित्सालय भिजवाया, जहां उनका इलाज जारी है। मृतक संतोष सोनी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष दुर्गेश पांडेय ने बताया कि घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज चल रहा है, इस हादसे की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में 42 डिग्री पहुंच तापमान:सड़कों पर पसरा सन्नाटा, मुंह ढककर सड़कों पर चलने को मजबूर युवतियां
    Next Article
    लव जिहाद पर कानून बनाने की मांग:अमरोहा में राष्ट्रीय हनुमान दल ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन, धर्मांतरण रोकने की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment