Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दहेज न मिलने होने पर विवाहिता को घर से निकाला:मैनपुरी में महिला ने एसपी से शिकायत की; पति पर भाभी से अवैध संबंध का आरोप

    1 hour ago

    1

    0

    मैनपुरी में एक महिला ने दहेज की मांग को लेकर मारपीट और घर से निकालने का आरोप लगाया है। उसने पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साह को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना भोगांव क्षेत्र के नरैनीपुर गांव की सरिता देवी के मुताबिक, उनकी शादी 20 अप्रैल 2022 को प्रवेश कुमार से हुई थी। उन्होंने बताया कि मायके पक्ष ने सोने के आभूषण, नकदी, घरेलू सामान और भैंस दहेज में दी थी। इसके बावजूद ससुराल पक्ष के लोग चार पहिया वाहन की मांग कर रहे थे। सरिता देवी ने आरोप लगाया कि मांग पूरी नहीं होने पर उनके साथ मारपीट और मानसिक उत्पीड़न किया जाता था। उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। शिकायत के मुताबिक, 13 नवंबर 2026 को उनके साथ मारपीट की गई और दबाव बनाया गया। 14 नवंबर को एक व्यक्ति उनके घर पहुंचा और कथित तौर पर गलती न होने पर भी माफी मांगने की बात कही। सरिता देवी के अनुसार, 15 नवंबर की सुबह वह अपने भाई विपिन कुमार के साथ नरैनीपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास से गुजर रही थीं। तभी ससुराल पक्ष के लोगों ने उन्हें रास्ते में घेर लिया और लात-घूंसों से पीटा। भाई ने बीच-बचाव किया, जिसके बाद दोनों वहां से निकल सके। महिला ने नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। एसपी गणेश प्रसाद साह ने शिकायत पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    छठ महापर्व पर भगवान भाष्कर की आराधना:घने कोहरे और ठंड के बीच 42 गांवों में व्रती महिलाओं ने दिया अर्घ्य
    Next Article
    बरेली के कोचिंग संस्थान में बाल दिवस समारोह:मेधावी विद्यार्थियों को मिले पुरस्कार, अनमोल व ऋषभ को दी साइकिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment