Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दहेज में ₹10 लाख मांगे, दूल्हा बारात लेकर नहीं आया:दुल्हन फूट-फूटकर रोई, खुद को डॉक्टर बताकर स्कॉर्पियो की भी डिमांड

    2 hours ago

    1

    0

    संभल में रविवार को शादी के दिन दूल्हा बारात लेकर ही नहीं पहुंचा। आरोप है अचानक दूल्हे और उसके घरवालों ने कैश 10 लाख और स्कॉर्पियो की डिमांड रख दी। लड़की वालों ने मांग पूरी करने में असमर्थता जताई। इसके बाद लड़के वालों ने शादी से इंकार कर दिया। दूल्हा शाम को बारात ही लेकर नही पहुंचा। दुल्हन इंतजार करती रह गई। जैसे ही उसे पता चला कि शादी नहीं हो रही है। बारात नहीं आएगी। वह पिता से लिपटकर फूट-फूट कर रोने लगी। लड़की के पिता ने पुलिस में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। मामला थाना बनियाठेर क्षेत्र का है। अब जानिए पूरा मामला… बनियाखेड़ा गांव निवासी शकील पुत्र इमामुद्दीन ने अपनी बेटी फराना जहां का रिश्ता मुरादाबाद के मोहम्मदपुर जमापुर निवासी मोहम्मद मुस्तफा के बेटे मुख्तार अली के साथ तय किया था। रविवार शाम 4 बजे बारात आनी थी, जिसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। निर्धारित समय पर बारात नहीं पहुंची, जिसके बाद दुल्हन पक्ष ने दूल्हे के परिवार से बात की। दूल्हे ने 10 लाख रुपए कैश और स्कॉर्पियो गाड़ी की मांग पूरी न होने पर बारात लाने से मना कर दिया। इस घटना के बाद दुल्हन फराना जहां फूट-फूट कर रोने लगी। पीड़ित परिवार ने थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। दुल्हन के पिता मोहम्मद शकील ने मुख्तयार पुत्र रफेदीन, मोहम्मद मुस्तफा, मुदस्सिर, इस्तकार, मौज्जिम, सलीम पुत्र मुख्तयार, अशरफी पत्नी मुख्तयार, बब्बो और शबरीना पुत्री मुख्तयार समेत 9 लोगों के खिलाफ दहेज की मांग करने का आरोप लगाया है। पिता मोहम्मद शकील ने बताया, उन्होंने रिश्ता तय होने के बाद से अब तक 7 लाख 25 हजार रुपये का सामान दिया है, जिसमें 2 लाख और 1 लाख रुपये नकद शामिल हैं। उन्होंने कहा, 10 लाख रुपए नकद या स्कॉर्पियो गाड़ी की मांग उनकी हैसियत से बाहर है। दुल्हन फराना जहां ने भी अपने पिता से दहेज की मांग की पुष्टि की, जिसके कारण दूल्हा बारात लेकर नहीं आया। थाना प्रभारी सचिन कुमार ने बताया कि उन्हें पीड़ित पक्ष से शिकायत मिली है। दूल्हा पक्ष को बातचीत के लिए बुलाया गया था, लेकिन वे नहीं आए। पुलिस मामले की जांच कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। --------------------- ये खबर भी पढ़िए बुलंदशहर में बर्थडे बॉय ने 3 दोस्तों को मार डाला:चेहरे पर केक लगाने पर भड़का; पत्नी बोलीं- खून के बदले खून चाहिए, इलाके में फ्लैग मार्च बुलंदशहर में जन्मदिन पार्टी के दौरान भाजपा नेता के भाई, चचेरे भाई और भतीजे की हत्या कर दी गई। शनिवार रात 12 बजे जिम में पार्टी चल रही थी। चश्मदीदों ने बताया कि भाजपा नेता के चचेरे भाई ने बर्थडे बॉय के चेहरे पर केक लगा दिया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कांग्रेस का कैंडल मार्च रोका, नेता हिरासत में:नाबालिग की हत्या के विरोध में प्रदर्शन, पुलिस लाइन ले जाया गया
    Next Article
    गोरखपुर में इस्लामी बहनों के लिए दर्स-ए-कुरआन शुरू:शहर काजी ने बताया- कुरआन हर पहलू में देता है जीवन का मार्गदर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment