Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दहेज में बाइक न मिलने पर दूल्हे ने तोड़ी शादी:रायबरेली में जयमाल से पहले विवाद, दुल्हन के भाई पर तलवार से किया वार, बारात लौटी

    3 hours ago

    2

    0

    रायबरेली में दहेज में बाइक ने मिलने पर दूल्हे का पारा हाई हो गया। इतना ही नहीं उसने जयमाल के समय ही शादी तोड़ दी। इसपर दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान दूल्हे ने शेरवानी में लगी तलवार निकालकर दुल्हन के भाई को घायल कर दिया। घटना के बाद दूल्हा बिना शादी किए ही बारात लेकर वापस लौट गया। परिजनों के अनुसार जैसे ही दुल्हन जयमाल स्टेज पर पहुंची, दूल्हे ने अचानक दहेज में मोटरसाइकिल और अंगूठी की मांग रख दी। दुल्हन पक्ष ने कुछ समय मांगा, लेकिन दूल्हा अपनी मांग पर अड़ा रहा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई। मामले में लड़की के पिता ने थाने में एफआईआर दर्ज करा दी है। दूल्हे को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना मंगलवार रात की बछरावां थाना क्षेत्र की है। देवी खेड़ा मजरे राघवपुर गांव में मोहनलाल की बेटी प्रीती गौतम की शादी थी। बारात खचोहन का पुरवा से रामसागर के बेटे सूरज गौतम की आई थी। शाम को बारात पहुंची, जनवासे में स्वागत हुआ और बैंड-बाजे के साथ दूल्हे की अगवानी की गई। जयमाल की तैयारी पूरी थी और माहौल खुशी से भरा हुआ था। के बछरावां थाना क्षेत्र विवाद बढ़ने पर दूल्हे ने आपा खो दिया और दुल्हन के भाई धीरज के सिर पर तलवार से हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले से शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई। घायल धीरज को तुरंत इलाज के लिए ले जाया गया। बिना शादी लौट गई बारात, पुलिस पहुंची मौके पर घटना के बाद दूल्हा जयमाल से पहले ही बारात लेकर वापस लौट गया। दुल्हन पक्ष का आरोप है कि उन्होंने पूरी व्यवस्था की थी और सिर्फ समय मांगा था, लेकिन लड़के वालों ने बात नहीं मानी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में डीजे वाहन-बाइक की टक्कर, किशोर की मौत:मां-भाई गंभीर घायल, चालक गिरफ्तार, जांच शुरू
    Next Article
    ट्रैक्टर-ट्रॉली ने BSF जवान को 10 मीटर तक घसीटा:25 मिनट तक तड़पते रहें, गोरखपुर ले जाते समय तोड़ा दम; एक हफ्ते पहले ड्यूटी से घर लौटे थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment