Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दिग्विजय ने अयोध्या में पहली बार किए रामलला के दर्शन:बोले- हम धर्म का उपयोग व्यवसाय और राजनीति के लिए नहीं करते

    13 hours ago

    2

    0

    एमपी के पूर्व सीएम और कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने पहली बार आज गुरुवार को यूपी के अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन किए। अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वे उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री से मुलाकात करने उनके आवास पहुंचे। राम मंदिर के निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद यह दिग्विजय सिंह पहली बार अयोध्या पहुंचे और उन्होंने रामलला के दर्शन किए। दिग्गी बोले- धर्म का उपयोग व्यवसाय और राजनीति के लिए नहीं करते दिग्विजय सिंह ने अयोध्या में रामलला के दर्शन करने के बाद कहा- कांग्रेस में हर व्यक्ति अपनी आस्था के अनुसार धर्म का पालन करता है। हम धर्म का दुरुपयोग न तो व्यवसाय के लिए करते हैं न राजनीति के लिए करते हैं। कोई किसी भी धर्म का व्यक्ति क्यों न हो चाहे हिन्दू हो, मुसलमान हो, सिख हो, चाहे पारसी हो या ईसाई हो, हर व्यक्ति अपनी आस्था के अनुसार धर्म का पालन करता है। लेकिन उसका राजनैतिक दुरुपयोग नहीं करना चाहिए। धर्म का दुरुपयोग व्यवसाय के लिए नहीं करना चाहिए। ‘जब प्रभु का बुलावा आया तो मैं उपस्थित हो गया’ ईरान-इजराइल युद्ध को लेकर दिग्विजय सिंह ने कहा - यह सब देख रहे हैं कुकिंग गैस के लिए और पेट्रोल पंपों पर भीड़ लगी हुई है।जब प्रभु का बुलावा आता है तो हर व्यक्ति आ जाता है इसलिए जब मुझे बुलावा आया तो मैं उपस्थित हो गया। हम लोगों का भी मंदिर बनाने में योगदान है हम लोगों ने भी उसमें पैसा दिया है। आप प्रभु राम के यहां आएं और हनुमान जी के दर्शन न करें ऐसा तो संभव नहीं हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामनवमी शोभायात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट:PAC-RRF तैनात, ड्रोन-सीसीटीवी और छतों से निगरानी, विवादित स्थल से शुरू होगी यात्रा
    Next Article
    कानपुर में पति से झगड़े के बाद पत्नी का सुसाइड:फोन पर कहा- तुम अपनी जिंदगी में खुश रहना, 6 महीने पहले लव मैरिज की थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment