Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दंगे की सूचना पर 10 मिनट में पहुंची पुलिस:एसएसपी ने परखी जिले पुलिस की आपातकालीन तत्परता

    2 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद में रविवार देर शाम पुलिस ने एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया, जिसमें सांप्रदायिक दंगे की फर्जी सूचना पर पुलिस की प्रतिक्रिया का परीक्षण किया गया। थाना दक्षिण क्षेत्र की नई बस्ती में दंगे की सूचना मिलते ही जनपद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। कई थानों का पुलिस बल 5 से 10 मिनट के भीतर मौके पर पहुंच गया और क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। यह मॉक ड्रिल एसएसपी आदित्य लांग्हे के निर्देशन में आयोजित की गई थी। इसका मुख्य उद्देश्य संवेदनशील परिस्थितियों में पुलिस की त्वरित कार्रवाई, समन्वय और भीड़ नियंत्रण क्षमताओं का परीक्षण करना था। नई बस्ती में सांप्रदायिक तनाव और दंगा भड़कने की सूचना वायरलेस सेट के माध्यम से प्रसारित होते ही कंट्रोल रूम से सभी संबंधित थानों को तुरंत अलर्ट कर दिया गया। सूचना मिलते ही थाना दक्षिण, थाना उत्तर और आसपास के कई थानों की पुलिस टीमें सायरन बजाती हुई घटनास्थल पर पहुंचीं। पुलिसकर्मियों ने तुरंत क्षेत्र की घेराबंदी की, अपने मोर्चे संभाले और स्थिति को नियंत्रित करने की रणनीति अपनाई। पुलिस की इस त्वरित प्रतिक्रिया को देखकर स्थानीय लोग भी कुछ देर के लिए सहम गए और बड़ी संख्या में अपने घरों से बाहर निकल आए। इस अभ्यास के दौरान एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद और सीओ सिटी प्रवीण तिवारी मौके पर मौजूद रहे। दोनों अधिकारियों ने पुलिस बल की गतिविधियों, घटनास्थल पर पहुंचने में लगे समय, भीड़ नियंत्रण की तैयारियों, वायरलेस रिस्पॉन्स और आपसी तालमेल का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने यह भी परखा कि किसी भी संभावित सांप्रदायिक स्थिति में बल को कैसे तैनात किया जाए और हालात बिगड़ने से पहले नियंत्रण कैसे स्थापित किया जाए। सूत्रों के अनुसार, एसएसपी आदित्य लांग्हे जनपद पुलिस को हर परिस्थिति के लिए हाई अलर्ट मोड में रखना चाहते हैं। इसी उद्देश्य से बिना पूर्व सूचना के यह मॉक ड्रिल आयोजित की गई, ताकि पुलिसकर्मियों की सतर्कता और तत्परता का आकलन किया जा सके। अभ्यास के दौरान यह भी जांचा गया कि सूचना मिलने के बाद कौन सी टीम कितनी जल्दी घटनास्थल तक पहुंचती है और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों का पालन किस दक्षता से होता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ गायत्री शक्तिपीठ परिसर में उपनयन:वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया संस्कार, परिवारों ने ब्रह्मचारियों को आशीर्वाद दिया
    Next Article
    लखनऊ जैन मंदिर में पंचकल्याणक महोत्सव के पात्रों का सम्मान:24 जून से शुरू होगा भव्य आयोजन, 21 फीट प्रतिमा की प्रतिष्ठा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment