Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दबंग ने बच्चों को मुर्गा बनाकर पीठ पर ईंट रखा,VIDEO:तालाब में मछली मारते हुए पकड़ा, सोनभद्र पुलिस ने मासूमों को छुड़ाया

    6 hours ago

    1

    0

    सोनभद्र में दबंग ने दो बच्चों को मुर्गा बनाकर उनके ऊपर ईंट रख दी। हाथ में बांस की छड़ी लेकर धमकाते हुए बोला- अगर दोनों में से कोई हिला तो बहुत मारूंगा। बच्चे तालाब में मछली पकड़ने गए थे। इसी बीच तालाब में मछली पालने वाला दबंग वहां पहुंच गया। बच्चों के साथ ऐसी घटना होते देख एक गांव वाले ने चाइल्ड लाइन को फोन मिला दिया। इसके बाद शिकायत पर पहुंची पुलिस ने बच्चों को दबंग से छुड़ाया। घोरावल थाना क्षेत्रस के बकौली गांव में हुई सोमवार की घटना का वीडियो मंगलवार को सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़िए पूरा मामला…. बकौली गांव में सोमवार की दोपहर में 2 नाबालिग बच्चे तालाब में मछली पकड़ने गए थे। करीब 30 मिनट बाद तालाब की देखभाल करने वाला बाबिल पहुंचा और बच्चों को दौड़कर पकड़ लिया। बाबिल ने बच्चों को पकड़कर डांटते हुए पास में बने रास्ते पर पेड़ की छांव में दोनों की मुर्गा बनवाया। इसके बाद पास में रखा हुए ईंट दोनों की पीठ पर रख दिया। एक बच्चे की पीठ पर 4, दूसरे के ऊपर 2 ईंट रखीं बाबिल ने एक बच्चे की पीठ पर 4 और दूसरे बच्चे की पीठ पर 2 ईंट रख दीं। दोनों को 20 मिनट तक मुर्गा बनाए रखा। किसी ग्रामीण ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीण ने चाइल्ड हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। जिससे स्थानीय टीम मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बच्चों को सुरक्षित छुड़ाया। बच्चों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी बाबिल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने तालाब का पट्टा ले रखा है पुलिस के मुताबिक, आरोपी बाबिल सोनकर को तालाब का पट्टा मिला था। जिसमें वह मछली पालन का काम करता है। उसने बच्चों को तालाब में मछली पकड़ते देखा था। इसके बाद गुस्से में आकर बच्चों को सजा देने लगा। किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य अमरेश पाठक ने कहा- बच्चों के साथ किसी भी प्रकार की शारीरिक या मानसिक प्रताड़ना कानूनन अपराध है। ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। घोरावल कोतवाली प्रभारी बृजेश सिंह ने बताया- बच्चों के तालाब में मछली पकड़ने पर व्यक्ति ने मुर्गा बनाकर पीठ पर ईंट-पत्थर भी रखा था। पुलिस ने आरोपी बाबिल सोनकर को गिरफ्तार कर 151 में चालान कर दिया है। परिजन कोई मुकदमा दर्ज नहीं करना चाहते थे -------------------------------------------- अब भास्कर के सबसे बड़े सर्वे में हिस्सा लीजिए… यूपी में विधायकों के 4 साल पूरे हो चुके हैं। क्या आपके मौजूदा विधायक को 2027 के विधानसभा चुनाव में टिकट मिलना चाहिए? भास्कर सर्वे में हिस्सा लेकर बताइए… ---------------------- ये खबर भी पढ़िए- लखनऊ में VVIP चौराहे पर अखिलेश यादव के खिलाफ होर्डिंग, 2012-2017 की खबरों की कटिंग लगाई, लिखा- ल्यारी राज नहीं भूलेंगे लखनऊ में VVIP चौराहे पर अखिलेश यादव के खिलाफ होर्डिंग लगाया गया है। इसके जरिये उनके 2012 से 2017 तक के शासनकाल पर सवाल खड़े किए गए हैं। इस होर्डिंग पर लिखा है- सपा का ल्यारी राज न भूले हैं, न भूलेंगे। उस दौरान 5 साल में हुई घटनाओं की खबरों की कटिंग लगाई गई है। इस पर नीचे समाजसेवी देवेंद्र तिवारी लिखा गया है। (पूरी खबर पढ़िए)
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में धूल भरी आंधी के बाद बारिश:मथुरा में आंधी से योगी के कार्यक्रम का टेंट उड़ा; कानपुर- झांसी में पेड़-पोल उखड़े
    Next Article
    कानपुर के मैरिज हॉल में लिफ्ट टूटने से हादसा:दूल्हे का भाई तीसरी मंजिल से गिरा, वलीमे के दौरान हुआ हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment