Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ होकर गुजरेंगी दो समर स्पेशल ट्रेन:ऋषिकेश और कोलकाता जाने वाली यात्रियों को मिलेगी सुविधा

    2 hours ago

    1

    0

    गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने दो साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। ये दोनों ट्रेनें लखनऊ मंडल के अहम रूट सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली और मुरादाबाद से होकर गुजरेंगी, जिससे लखनऊ और आसपास के यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा। ऋषिकेश-गोरखपुर स्पेशल लखनऊ से होकर गुजरेगी 04316/04315 योग नगरी ऋषिकेश-गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 21 अप्रैल से 14 जुलाई 2026 तक चलाई जाएगी। ऋषिकेश से हर मंगलवार को रवाना होकर ट्रेन हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, गोंडा होते हुए गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में गोरखपुर से हर बुधवार को यह ट्रेन चलेगी। इस ट्रेन के संचालन से लखनऊ मंडल के यात्रियों को उत्तराखंड जाने के लिए अतिरिक्त विकल्प मिलेगा, खासकर तीर्थ और पर्यटन सीजन में। अमृतसर-कोलकाता स्पेशल: लखनऊ रूट को लंबी दूरी की कनेक्टिविटी 04624/04623 अमृतसर-कोलकाता साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 13 अप्रैल से 29 जून 2026 तक अमृतसर से और 16 अप्रैल से 2 जुलाई 2026 तक कोलकाता से चलाई जाएगी। यह ट्रेन भी मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, गोंडा और गोरखपुर जैसे स्टेशनों से होकर गुजरेगी। इससे लखनऊ क्षेत्र के यात्रियों को पंजाब, बिहार और पश्चिम बंगाल तक सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राजस्थान ने मुंबई को 27 रनों से रौंदा, यशस्वी-वैभव ने खेली तूफानी पारी
    Next Article
    पाक की अपील: ट्रंप दो हफ्तों के लिए बढ़ाए ईरान को दी गई डेडलाइन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment