Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दो दिवसीय दौरे पर आज वाराणसी आएंगे CM योगी:प्रधानमंत्री के संभावित दौरे की करेंगे समीक्षा, जारी हुआ रूट डायवर्जन

    2 hours ago

    1

    0

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार की शाम 5 बजे के बाद अपने दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री अपने दो दिवसीय दौरे में प्रधानमंत्री के संभावित दौरे की समीक्षा करेंगे। साथ ही प्रस्तावित सभा स्थल बीएलडब्ल्यू का निरीक्षण भी करेंगे। इसके अलावा वो परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण एवं श्रीकाशी विश्वनाथ और काल भैरव मंदिर में दर्शन पूजन भी करेंगे। इसे लेकर वाराणसी ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी भी जारी की है और रुट डायवर्जन जारी किया है। शाम 5 बजे के बाद आएंगे सीएम सीएम योगी आदित्यनाथ शाम पांच बजे के बाद हेलीकॉप्टर द्वारा पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से सीधे सर्किट हॉउस जाएंगे। जहां कुछ देर विश्राम के बाद सीएम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी प्रस्तावित काशी दौरे की समीक्षा करेंगे। इस दौरान शहर में चल रही केंद्र सरकार की योजनाओं की कार्य प्रगति और शिलान्यस एवं लोकार्पण की लिस्ट में मौजूद परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे। कानून व्यवस्था का लेंगे जायजा सीएम इस दौरान कानून व्यवस्था पर भी समीक्षा बैठक करेंगे। जिसमें आला अधिकारियों के साथ भाजपा के जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। सीएम फीडबैक लेकर कार्रवाई भी कर सकते हैं। ऐसे में सभी विभाग तैयारी में लगा हुआ है। पुलिस ने सीएम के आने के पहले जारी किया रुट डायवर्जन … वाराणसी पुलिस ने मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर शहर में रुट डायवर्जन जारी किया है। सीएम दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचेंगे। पहले दिन पुलिस लाइन से सर्किट हॉउस तक और फिर सर्किट हाउस से काश विश्वनाथ धाम और काल भैरव मंदिर तक डायवर्जन लागू किया गया है। जानिए डायवर्जन प्लान… एडीसीपी ट्रैफिक अंशुमान मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन एवं प्रस्थान के समय विभिन्न रूटों पर डायवर्जन किया गया है। 1 - मुड़ैला तिराहा से वाहन मंडुवाडीह चौराहा की तरफ नहीं जा सकेंगे, मोहनसराय या चांदपुर चौराहा की तरफ डायवर्ट होंगे। 2 - मंडुवाडीह तिराहा से वाहनों को मंडुवाडीह चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। ये मुड़ैला की तरफ डायवर्ट होंगे। 3 - बौलिया तिराहा से लहरतारा जाने वाले वाहन फुलवरिया ओवरब्रिज की तरफ डायवर्ट होंगे। 4 - महमूरगंज पुलिस चौकी तिराहा से वाहन ककरमत्ता की तरफ नहीं जा सकेंगे। 5 - महमूरगंज आरओबी से वाहन मंडुवाडीह चौराहा की तरफ नहीं जा सकेंगे। इसी तरह लहरतारा चौराहा से वाहन मंडुवाडीह चौराहा की तरफ नहीं जा सकेंगे। इन्हें चांदपुर चौराहा की तरफ भेजा जाएगा। 6 - भिखारीपुर तिराहा से बरेका गेट या ककरमत्ता की तरफ जाने वाले वाहन सुन्दरपुर या चितईपुर की तरफ डायवर्ट होंगे। 7 - सीएम के पहुंचने पर बरेका में भी डायवर्जनसिनेमा हॉल तिराहा, सेंट्रल जेल मार्केट तिराहा, सूर्य सरोवर के पास से बरेका गेस्ट हाउस की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। 8 - रेलवे क्रॉसिंग तिराहों से भी वाहन सेंट्रल मार्केट तिराहा एवं सिनेमा हाल तिराहा पर नहीं आ सकेंगे। 9 - इंटर कॉलेज चौराहा से किसी भी वाहन को कार्यक्रम स्थल की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। शाम चार बजे से बड़े वाहनों पर प्रतिबंध 1 - टेंपो ट्रैवेलर, क्रूजर जैसी बड़ी टूरिस्ट गाड़ियां जगतगंज तिराहा से लकड़ी मंडी की ओर डायवर्ट होंगी। 2 - विशेश्वरगंज तिराहा से आगे ये गाड़ियां मैदागिन, कालभैरव की तरफ नहीं जा सकेंगी। इन्हें गोलगड्डा की ओर भेजा जाएगा। 3 - चांदपुर चौराहा से सभी रोडवेज एवं सवारी, टूरिस्ट बसें लहरतारा चौराहा या मंडुवाडीह चौराहा की तरफ नहीं जा सकेंगी। 4 - अखरी बाइपास से भिखारीपुर तिराहा की ओर नहीं जा सकेंगी। असुविधा एवं जानकारी के लिए यहां करें संपर्क - ट्रैफिक कंट्रोल रूम 7839856994 ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर 7317202020
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:मां ने जुड़वां बेटियों को दफनाया, पत्नी को ब्वायफ्रेंड संग पकड़ा; पारा 43°C पार पहुंचेगा
    Next Article
    गैस सिलेंडर किल्लत, उपभोक्ता फोरम ने लिया संज्ञान:अम्बेडकरनगर DSO और एजेंसी प्रबंधक को नोटिस, 28 अप्रैल को पेशी का आदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment