Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:मां ने जुड़वां बेटियों को दफनाया, पत्नी को ब्वायफ्रेंड संग पकड़ा; पारा 43°C पार पहुंचेगा

    4 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, कानपुर में कल (सोमवार) की बड़ी खबरें…जिन जुड़वां बेटियों की एक दिन पहले उनके पिता ने गला रेतकर हत्या कर दी थी, उनका आज अंतिम संस्कार किया गया। मां ने अकेले ही अंतिम संस्कार की रस्म निभाई। पति ने पत्नी को आशिक के साथ बेडरूम में पकड़ लिया। इसके बाद पत्नी ने पति पर चाकू और सरिया से हमला कर दिया और प्रेमी के साथ फरार हो गई। गर्मी से बगहार बाघ और वॉइट टाइगर चिड़ियाघर के स्विमिंग पूल का मजा ले रहे हैं। इस हफ्ते पारा 43 डिग्री से पार जाने की संभावना है। 35 ट्रेनों के रूट बदले गए। 13 निरस्त की गईं। कानपुर की ऐसी ही 10 बड़ी खबरों से गुजरने के लिए ऊपर वीडियो पर क्लिक करें…। अब पढ़िए सिलसिलेवार 10 खबरें… 1. जुड़वां बेटियों के हत्यारे पिता का टॉर्चर..पत्नी ने सुनाई आपबीती:कहा- लव मैरिज के बाद सब ठीक था, फिर नशे में मुझे पीटते; शक करते, VIDEO कानपुर में रविवार तड़के 45 साल के पिता ने अपनी 11 साल की जुड़वां बेटियों की हत्या कर दी। बेटियों की हत्या के बाद बदहवास मां रेशमा (40) ने रोते हुए पुलिस से कहा- पति को आज ही फांसी दे दी जाए। भास्कर से बातचीत में वह पति के टॉर्चर को सुनाते हुए रोने लगी। कहा- 2014 में हम दोनों ने लव मैरिज की थी। कुछ दिन सब ठीक रहा। फिर शराब के नशे में पति शशि रंजन मिश्रा रोज पीटने लगे। वो नींद की गोलियां भी खाते थे। उन्हें मुझ पर शक था, इसलिए उन्होंने घर में एंट्री गेट से लेकर किचन और बेडरूम तक में CCTV लगवाए हैं। मुझे अपने कमरे में घुसने नहीं देते थे। दोनों बेटियों को अपने साथ रखते थे। अक्सर कहते थे कि तुम बेटे को लेकर कहीं चली जाओ, मैं बेटियों को पाल लूंगा। देखिए वीडियो 2. मां ने अकेले किया जुड़वां बेटियों का अंतिम संस्कार:साथ जन्मी-दुनिया से रुखसत भी साथ; कानपुर में पिता ने की थी हत्या कानपुर में 11 साल की जुड़वां बेटियों की गर्दन रेतकर नृशंस हत्या करने वाला पिता सलाखों के पीछे है। एक साथ जन्मी रिद्धी-सिद्धी दुनिया से भी साथ अलविदा हुईं। मां ने हिंदू कब्रिस्तान में दोनों बेटियों को दफन किया। इस दौरान दो बार गश खाकर गिर पड़ी। बेटियों के शव से लिपटकर रोती रही, वहां उसे संभालने वाला भी कोई नहीं था। महिला पुलिसकर्मियों ने किसी तरह संभाला। वहीं, आरोपी के पिता को पुलिस ने जब फोन किया तो बोले- बेटे ने लवमैरिज की थी, उससे कोई लेना-देना नहीं है। पूरी खबर पढ़ें 3. गर्मी से परेशान भालू कीचड़ में लोट रहा:कानपुर चिड़ियाघर में बाघ और वॉइट टाइगर स्विमिंग पूल में मस्ती कर रहे, बाड़ों में कूलर लगा भीषण गर्मी का असर सिर्फ इंसानों पर ही नहीं, बल्कि वन्यजीवों पर भी साफ नजर आ रहा है। कानपुर चिड़ियाघर में इन दिनों जानवरों को गर्मी से बचाने के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। जहां एक ओर बाघ और व्हाइट टाइगर पानी में उतरकर ठंडक का मजा ले रहे हैं, वहीं भालू कीचड़ में लोटकर खुद को ठंडा रख रहा है। दरियाई घोड़ा 18 घंटे पानी में ही रह रहा है। पिछले चार दिनों से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने के चलते चिड़ियाघर प्रशासन अलर्ट है। जानवरों के बाड़ों में कूलर, स्प्रिंकलर और पानी के विशेष इंतजाम किए गए हैं, ताकि उन्हें गर्मी से राहत मिल सके। पूरी खबर पढ़ें 4. कानपुर CDO बने IAS अभिनव जे जैन:रामकथा में लड़खड़ाने पर डिप्टी सीएम ने बढ़कर हाथ थामा था, दीक्षा जैन ACO औद्योगिक बनीं कानपुर की मुख्य विकास अधिकारी (CDO) दीक्षा जैन का तबादला हो गया है। इनको अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी अद्योगिक बनाया गया है। मथुरा के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिनव जे जैन को अब कानपुर नगर का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है। मथुरा में तैनाती के दौरान एसडीएम सदर रहे अभिनव जे. जैन एक कार्यक्रम के दौरान मंच पर लड़खड़ाकर गिर पड़े थे। वहां मौजूद डिप्‍टी सीएम ब्रजेश पाठक ने फुर्ती दिखाते हुए तत्‍काल हाथ पकड़कर उनको सहारा दिया। वहां मौजूद डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने प्रोटोकॉल तोड़कर आईएएस अफसर का हाथ पकड़ा और उठने में मदद की। जिसका वीडिओ सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।पूरी खबर पढ़ें 5. सपा सांसद बोले-पुलिस के सामने मेरे घर हमला हुआ:नरेश उत्तम ने कहा- लोकसभा में मुद्दा उठाएंगे, मेरी पत्नी ने उनके मुर्दाबाद का दिया उत्तर महिला आरक्षण बिल पास न होने के विरोध में शनिवार को फतेहपुर से सपा सांसद नरेश उत्तम के कानपुर में दामोदर नगर बर्रा स्थित आवास पर हमले के बाद सपा सांसद ने दैनिक भास्कर एप से बातचीत की। सांसद ने कहा कि मेरे आवास में हमला हुआ, जिसमें लोकतंत्र कमजोर हुआ है। अगर पुलिस रोकती तो वह बर्रा चौराहे से आगे नहीं आ पाते। बिना किसी सूचना के वह आ गए। यह हमला व अराजकता है। यह भारतीय जनता पार्टी के केंद्र की है। राहुल गांधी व सपा कार्यालय में हमला हुआ, झंडे जलाए गए। हम महिलाओं के आरक्षण के समर्थक हैं। सांसद ने कहा कि इस हमले के मुद्दे को लोकसभा में उठाएंगे। दिसंबर 2025 में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लागू करने की बात लोकसभा में उठाई थी। उसी का परिणाम है कि मेरे घर पर हमला हुआ।पूरी खबर पढ़ें 6. कानपुर में पत्नी को प्रेमी के साथ बेडरूम में पकड़ा:बीवी ने पति को चाकू और सरिया से पीटा, फिर प्रेमी के साथ भागी कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पति ने पत्नी को उसके प्रेमी के साथ बेडरूम में पकड़ लिया। विरोध करने पर पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर पति पर चाकू और सरिया से हमला कर दिया। घायल पति ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित सुधीर गुप्ता ने बताया कि वह पंडित चौराहा स्थित मुन्नी हनुमान मंदिर के पास रहता है। उसकी गैरमौजूदगी में पत्नी रानी गुप्ता ने एक युवक को घर बुलाया था। अचानक घर पहुंचने पर उसने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इस पर विवाद बढ़ गया और पत्नी व उसके प्रेमी ने उस पर हमला कर दिया।पूरी खबर पढ़ें 7. कानपुर की 35 ट्रेनों के रूट बदले:मुंबई- हावड़ा जाने वाली ट्रेनों के रूट बदले, 9 का टाइम बदला कानपुर से होकर गुजरने वाली 35 ट्रेनों के रूट बदले गए है, इसके साथ ही 13 ट्रेनों के रूट में आंशिक बदलाव किया गया है। जिसका असर कानपुर सेंट्रल, अनवरगंज, गोविदपुरी से होकर चलने वाली ट्रेनों पर पड़ेगा। कानपुर गंगा रेल पुल की डाउन लाइन पर चल रहे मेगा ब्लॉक के कारण यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर चल रहे यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के कारण ट्रेनों के संचालन पर बड़ा असर पड़ा है।पूरी खबर पढ़ें 8. गणेश मंदिर से माजिद ने चुराए थे चांदी के मुकुट:कासगंज से स्कूटी से कानपुर पहुंचा था, पत्नी और ज्वैलर भी अरेस्ट; CCTV से पकड़े गए कानपुर की हरबंशमोहाल पुलिस ने श्री सिद्धिविनायक गणेश मंदिर घंटाघर से चांदी के मुकुट चोरी का सोमवार को खुलाया कर दिया। पुलिस ने मंदिर से मुकुट चोरी करने वाला माजिद अंसारी, उसकी पत्नी और चोरी के मुकुट खरीदने वाले सर्राफ को अरेस्ट कर लिया। माजिद कासगंज से स्कूटी से कानपुर पहुंचा और वारदात को अंजाम देने के बाद भाग निकला था। इसके बाद मुकुट को कासगंज में सर्राफ को बेच दिया और इस गलाकर सर्राफ ने बिस्किट में बदल दिया था, पुलिस ने उसे बरामद कर लिया है। तीनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।पूरी खबर पढ़ें 9. एमरॉल्ड बिल्डिंग में आग, 9वीं मंजिल में लोग फंसे: लिफ्ट से रेस्क्यू किया, रोबोट ने आग बुझाई, कानपुर में फायर टीम का मॉकड्रिल कानपुर के कंपनी बाग स्थित एमराल्ड बिल्डिंग में मंगलवार को अग्निशमन विभाग ने मॉक ड्रिल किया। इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य शहर में किसी भी आपातकालीन स्थिति, खासकर आग लगने की घटना के दौरान किस तरह से त्वरित और सुरक्षित तरीके से बचाव कार्य किया जाए, इसकी तैयारी को परखना और लोगों को जागरूक करना था। मॉक ड्रिल के दौरान पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल, दीपेंद्र नाथ चौधरी और फायर विभाग के कई अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने बिल्डिंग की सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और वहां रहने वाले लोगों को आग लगने की स्थिति में जरूरी सावधानियों के बारे में बताया। पूरी खबर पढ़ें 10. रईसजादे ने फॉर्च्यूनर से दो लोगों को उड़ाया:कानपुर में भर्ती बुजुर्ग ने छठे दिन दम तोड़ा, परिजन बोले- पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को छोड़ा कानपुर के गोविन्द नगर में रईसजादे ने फॉर्च्यूनर कार से दो लोगों को उड़ा दिया था। दोनों को प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां सोमवार को छठे दिन बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस अब कार ड्राइवर की तलाश में जुटी है। गोविन्द नगर थाना क्षेत्र के साकेत नगर निवासी बाबूराम बाजपेई (52) दादा नगर की एक फैक्ट्री में काम करते थे। परिवार में पिता कृष्णा कुमार पत्नी समिता बेटी खुशी बेटा कन्हैया है। बेटे कन्हैया ने बताया पिता रोज की तरह बीते बुधवार को फैक्ट्री से पैदल घर आ रहे थे। अभी वह नंद लाल चौराहे के पास पहुंचे ही थे। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने पहले एक स्कूटी सवार को टक्कर मारी। उसके बाद पैदल जा रहे पिता बाबूराम बाजपेई को भी टक्कर मार दी। पढ़ें पूरी खबर….
    Click here to Read more
    Prev Article
    दरोगा दूल्हे की शादी रुकी, दुल्हन ने प्रेमी से की:बस्ती में धमकी के बाद उसी मंडप में परिजनों की सहमति से हुआ विवाह
    Next Article
    दो दिवसीय दौरे पर आज वाराणसी आएंगे CM योगी:प्रधानमंत्री के संभावित दौरे की करेंगे समीक्षा, जारी हुआ रूट डायवर्जन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment