Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दो दिन से लापता किसान का मिला शव:हरदोई में पेड़ से लटकती मिली बॉडी, घर से सरसों पेराई के लिए निकले

    2 hours ago

    1

    0

    सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र में दो दिन से लापता 50 वर्षीय किसान का शव गुरुवार को एक पेड़ से फंदे पर लटका मिला। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। यह घटना सवायजपुर के गोवर्धनी देवी मंदिर के पास हुई। मृतक की पहचान कौड़िया दाना मजरा सिलवारी निवासी सुशील (50) के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने जब शव को चांदनी के पेड़ से लटका देखा तो तुरंत परिजनों और पुलिस को सूचित किया। मृतक के छोटे भाई पवन ने बताया कि सुशील मंगलवार को लगभग 11 बजे साइकिल से सवायजपुर स्थित एक कोल्हू की दुकान पर सरसों की पेराई कराने की बात कहकर घर से निकले थे। रात में घर न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन दो दिनों तक उनका कोई सुराग नहीं मिला। सुशील अपने तीन भाइयों में सबसे बड़े थे और घर पर खेती-बाड़ी का काम करते थे। परिजनों को उनकी मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार ने बताया कि घटनास्थल से मृतक की साइकिल, चप्पल और अन्य सामान बरामद हुआ है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष ने आगे बताया कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्यवाही की जाएगी। मृतक के परिवार में पत्नी सुशीला, पुत्री पारुल, पुत्र शोभित और भाई अनिल व पवन हैं। उनके माता-पिता का निधन काफी वर्ष पहले हो चुका है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ पुलिस को पसंद आया धुरंधर का एक्शन:पुलिसकर्मियों ने कहा- RAW और इंटेलिजेंस की भूमिका शानदार
    Next Article
    कौशांबी में इंस्टाग्राम दोस्ती के बाद विवाहिता का अपहरण:महिला सतना में मिली, घर लौटकर दर्ज कराई FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment