Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दो सगे भाइयों की हत्या में चौथा आरोपी गिरफ्तार:हरदोई में पीटकर मार डाला था, बुजुर्ग की मौत के बाद हुआ था बवाल

    2 hours ago

    1

    0

    हरदोई के सुरसा थाना क्षेत्र के ढोलिया गांव में हुए सगे भाइयों की पीट-पीटकर हत्या के मामले में रविवार को चौथे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे पहले पुलिस आरोपी के तीन सगे भाइयों को गिरफ्तार कर चुकी है। मामले की गंभीरता को समझते हुए लखनऊ जोन के पुलिस महानिरीक्षक किरण एस. ने घटना स्थल का निरीक्षण भी किया था। पुलिस के मुताबिक, 27 मार्च की शाम ढोलिया गांव में 70 वर्षीय देवी सहाय उर्फ भारत पांडेय की पिकअप की टक्कर से मौत हो गई थी। पिता की मौत से आक्रोषित देवी सहाय के पुत्र अनूप, अतुल, श्याम और नीरज ने रॉड से गांव निवासी वाहन चालक शिवम और उसके भाई अमन पर हमला कर दिया था। इसमें शिवम और अमन की मौत हो गईं थी। 27 मार्च की आधी रात के बाद पुलिस की अनूप, अतुल और नीरज से मुठभेड़ हो गईं थी। इसमें आरोपियों ने फायरिंग भी की थी। इसमें आत्मरक्षा में चलाई गई पुलिस की गली अतुल और अनूप के पैर में लगी थी। इसमें दोनों घायल हो गए थे। मौके से तीनों को गिरफ्तार किया गया था। थानाध्यक्ष सुनील कुमार मिश्रा ने बताया कि रविवार को हत्या के चौथे आरोपी श्याम को भी गिरफ्तार किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    151वें स्थापना वर्ष पर आर्य समाज का भव्य आयोजन:महर्षि दयानंद के जीवन आदर्शों पर जोर, रामनवमी के सात दिवसीय कार्यक्रम का श्रद्धा के साथ समापन
    Next Article
    संभल में लोग खुद तोड़ रहे अवैध मदरसा-मस्जिद:साढ़े तीन बीघा सरकारी भूमि पर 16 अवैध निर्माण, दो स्कूल भी शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment